Tuesday, May 5, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurवृक्षारोपण अभियान में किया गया फलदार पौधों का रोपण 

वृक्षारोपण अभियान में किया गया फलदार पौधों का रोपण 

 

 

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। पैंतीस करोड़ वृक्षारोपण जन आन्दोलन- 2022 के तहत जनपद ललितपुर में वन विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा निर्धारित लक्ष्य 469700 के सापेक्ष 472260 पौधों का रोपण किया गया, जो लक्ष्य से 2560 पौध अधिक रोपण किया गया। अब तक जनपद में कुल-5686860 पौध का रोपण किया गया। प्रत्येक जनपद में खाद्य वन की स्थापना के क्रम में ललितपुर वन प्रभाग की जखौरा रेंज के अन्तर्गत करमुहारा वन ब्लाक क्षेत्रफल-01 हे. में स्थापना की गयी। जिसमें आम, अमरूद, सरीफा, जामुन, आंवला आदि प्रजातियों का रोपण किया गया है। उक्त वन भूमि पूर्व में अतिक्रमित थी, जिसे अतिक्रमण मुक्त कराकर वृक्षारोपण किया गया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular