पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत किया पौधरोपण

0
191

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। समाजवादी पार्टी की महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज यादव ने पूर्व प्रदेश सचिव छोटेलाल यादव के साथ कई आम के पेड़ लगाया और बताया कि धरती पर जल ऑक्सीजन पौधों की वजह से ही मुमकिन है इसको नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है परंतु आज के परिवेश में जिस तरह से पेड़ों की कटाई हो रही है इससे हमारा पूरा वातावरण दूषित हो रहा है एवं ऑक्सीजन की कमी हो रही है लोगों को सांस लेने में भी समस्याएं आने लगी तमाम बीमारियां भी जन्म लेने लगी है जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज यादव ने कहा कि धारा का सबसे बुद्धिमान प्राणी मनुष्य को माना जाता है परंतु मनुष्य इतना स्वार्थी एवं निर्दयी हो गया है की बेतहाशा पेड़ की कटाई कर रहा है अगर इसी तरह से कटाई चलती रही तो आने वाले समय में हम मनुष्य का भी जीवन मुश्किल में पड़ जाएगा इसलिए हम लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाना चाहिए। पर्यावरण को सुरक्षित रखना चाहिए। पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो जल जीवन भी सुरक्षित रहेगा पशु पक्षी मनुष्य हर तरह की प्राणी जीव जंतु सुरक्षित एवं हमारा वातावरण शुद्ध रहेगा। श्रीमती सरोज यादव ने कहा कि जितना हो सके लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए। इस अवसर पर अवतार राजाराम यादव अंकुर जय कला राजकुमारी आदि लोग उपस्थित रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here