HomeNationalचित्र परिचय 1 मथौली में सुकन्या कुशवाहा का स्वागत करते कार्यकर्ता

चित्र परिचय 1 मथौली में सुकन्या कुशवाहा का स्वागत करते कार्यकर्ता

मथौली में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ स्वागत
मथौली बाजार, कुशीनगर। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुकन्या कुशवाहा का रामकोला विधान सभा के नगर पंचायत मथौली में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की शाम जोरदार स्वागत किया। वह भाईचारा बनाओ यात्रा के साथ संविधान बचाव रैली यात्रा निकाल लोगों को जागरूक करने की नियत महराजगंज जनपद से भ्रमण कर मथौली पहुंची थी।
स्वागत से अभिभूत राष्ट्रीय अध्यक्ष सुकन्या कुशवाहा ने संविधान के प्रति जागरूक रहने और अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में भेदभाव किया जा रहा है, संविधान को खत्म करने की योजना बनाई जा रही है, लेकिन जन अधिकार पार्टी इसे होने नहीं देगी। समाज के शोषितों, वंचितों, मजलूमों व अल्पसंख्यक मिलजुकर रहे, इन लोगों के बांटने से बंटे नहीं, पार्टी इनकी आवाज हमेशा उठाती रहेगी। इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष कुमार राव, धर्मेंद्र कुशवाहा, अनिरुद्ध कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, विनीत उर्फ काजू कुशवाहा, अर्जुन कुशवाहा, आनंद कुशवाहा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular