Saturday, March 28, 2026
spot_img
Homekhushinagarचित्र परिचय 1 राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ करते जिला जज व...

चित्र परिचय 1 राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ करते जिला जज व डीएम

चित्र परिचय 1 राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ करते जिला जज व डीएम
राष्ट्रीय लोक अदालत में 120158 वादों का किया गया निस्तारण
दुर्घटना क्लेम में मृतकों के आश्रितों को दिलाया गया 3,51,77000 मुआवजा
कुशीनगर। शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ सुशील कुमार शशि, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर एवं विशाल भारद्वाज जिलाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत में आयोजित निःशुल्क चिकित्सीय जांच शिविर में 142 व्यक्तियों का जांच हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर जनपद न्यायाधीश, कुशीनगर की धर्मपत्नी श्रीमति सरिता स्निग्ध ज्योत्सना, कविता सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती ज्योत्सना नागवंशी, सिविल जज, शशि किरन, द्वितीय अतिरिक्त सिविल जज ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अधिवक्ताओं सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत में 6 जोड़ों का किया गया एक साथ विदा राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए व्यक्तियों को पैरा लीगल वालंटियर इकबाल अंसारी, अनिल चौहान, आदि द्वारा विधिक सहायता प्रदान किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों द्वारा विशेष लोक अदालत (लघु अपराधिक वाद) कुल 58 लघु अपराधिक वाद का निस्तारण व आज राष्ट्रीय लोक अदालत में 120100 वाद, इस प्रकार कुल 120158 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें फौजदारी के 8172 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें जुर्माने के रूप में रूपया 188520 की धनराशि वसूल कर राजकीय कोष में जमा कराई गई।
राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना से सम्बन्धित 41 क्लेम वादों का निस्तारण करते हुए मृतकों एवं घायलों के आश्रितों को रू. 35177000 (तीन करोड़ इक्यावन लाख सतहत्तर हजार) मुआवजा दिलवाया गया। पारिवारिक न्यायालयों द्वारा 54 वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण से सम्बन्धित वादों का प्री-लिटिगेशन स्तर पर बैंको द्वारा कुल 1362 बैंक ऋण वादों का निस्तारण करते हुए रू0-103303824 (दस करोड़ तैतीस लाख तीन हजार आठ सौ चौबीस) टोकन मनी के रूप में ऋण धारियों से वसूल की गई तथा 717 राजस्व वादों का निस्तारण किया गया। 21 विद्युत बिल सम्बन्धी मामले, लेबर डिस्पियूट के 44 मामले का निस्तारण किया गया। इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 120158 वादों का निस्तारण किया गया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular