Friday, January 23, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarशादी का झांसा देकर दो साल तक किया शारीरिक शोषण

शादी का झांसा देकर दो साल तक किया शारीरिक शोषण

जलालपुर। अम्बेडकरनगर।शादी का झांसा देकर दो वर्ष तक शारीरिक शोषण करने और दूसरी जगह शादी तय कर लेने के मामले में जलालपुर कोतवाली में एक युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता ने तहरीर देकर आरोपी पर जबरन दैहिक शोषण, मारपीट और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता ने बताया कि उसकी उम्र 22 वर्ष है और वह वर्ष 2022 से बंगलोर शहर में निजी नौकरी करती थी। इसी दौरान उसकी पहचान अश्विनी कुमार, निवासी नारायणपुर कला, थाना दोस्तपुर, जनपद सुल्तानपुरसे हुई। आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और दोनों साथ रहने लगे। पीड़िता का आरोप है कि उसकी नौकरी की पूरी सैलरी भी आरोपी ही अपने पास रखता था।

पीड़िता के अनुसार करीब दो वर्ष तक संबंध बनाए रखने के बाद आरोपी का व्यवहार अचानक बदल गया। वह मारपीट, गाली-गलौज और जबरन शारीरिक संबंध बनाने लगा। दीपावली पर घर लौटने पर उसे जानकारी हुई कि आरोपी अश्विनी की शादी 23 नवंबर 2025 को किसी अन्य लड़की से तय कर दी गई है। यह जानकर पीड़िता सदमे में आ गई। पीड़िता ने बताया कि उसकी अश्विनी से बने संबंधों के कारण वह दो महीने की गर्भवती भी है। फोन करने पर आरोपी ने शादी से इनकार कर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी की प्रस्तावित शादी रुकवाने, मेडिकल परीक्षण कराने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular