BRIJENDRA BAHADUR MAURYA ……………………
गंभीर अपराधों से थर्राई राजधानी
लॉ एंड आर्डर हुआ फेल
कृष्णानगर में सरेआम गोली मारने की घटना को दो दिन भी नहीं हुए
पारा थाना क्षेत्र में दो सगी बहनो की बेरहमी से गला रेतकर ह्त्या
मौके पर डीआईजी और आईजी सबसे पहले पहुंचे
और एसएसपी दीपक कुमार को आने में लगा समय
अधिकारियों को ताक पर रख रहे है एसएसपी लखनऊ
मंगलवार को फिर पारा इलाके के राम विहार कॉलोनी में सेवानिवृत फौजी की दो बेटियों सोनम और आरती की बेरहमी से गला काटकर हत्या की घटना ने राजधानी की कानून-व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है।डबल मर्डर की सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया।सूचना पाकर मौके पर एसएसपी, एएसपी, सीओ सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।पुलिस ने डॉग स्क्वॉड, फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ छानबीन की, लेकिन हत्यारों का कोई सुराग नहीं लगा।

पारा इलाके के राम विहार कॉलोनी में सेवानिवृत फौजी की दो बेटियों सोनम और आरती की बेरहमी से गला काटकर हत्या की घटना ने राजधानी की कानून-व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है।

डबल मर्डर की सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया।घटना के समय रिटायर फौजी लाल बहादुर सिंह दवा लेने अस्पताल गये हुए थे ।

मौके पर एसएसपी, एएसपी, सीओ सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।पुलिस ने डॉग स्क्वॉड, फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ छानबीन की, लेकिन हत्यारों का कोई सुराग नहीं लगा।
एसएसपी ने बदमाशों की तलाश में क्राइम ब्रांच एवं पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं।आईजी का दावा है कि जल्द ही हत्यारे पकड़ लिए जायेंगे।फिलहाल शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।






