Petrol Diesel Price Hike: सोशल मीडिया पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 25-28 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की खबर वायरल हो रही थी। पेट्रोलियम मंत्रालय ने इसे भ्रामक बताते हुए स्पष्ट किया है कि सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
Petrol Diesel Price Hike: सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही है। इस खबर के अनुसार पेट्रोल डीजल की कीमतें 25 से 28 रुपये प्रति लीटर तक महंगी हो सकती है। अब सरकार ने इस खबर पर जवाब दिया है।पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने इस खबर को भ्रामक बताते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाने का कोई प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन है।
यानी सरकार ने साफ कर दिया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह खबर भ्रामक और गलत है। केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतें (Petrol Diesel Price Hike) बढ़ाने के लिए कोई भी विचार नहीं कर रही है।
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने वाली खबर पर सरकार ने क्या कहा?
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने उन मीडिया रिपोर्टों को शरारतपूर्ण और भ्रामक बताया जिनमें चुनाव के बाद कीमतों में बढ़ोतरी का सुझाव दिया गया था।
मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- “कुछ न्यूज रिपोर्ट्स में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की बात कही जा रही है। इस संबंध में यह स्पष्ट किया जाता है कि सरकार के विचाराधीन ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। ऐसी खबरें नागरिकों के बीच डर और घबराहट पैदा करने के लिए फैलाई जा रही हैं, और ये शरारतपूर्ण और भ्रामक हैं।”
पोस्ट में आगे लिखा गया कि दरअसल, भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जहां पिछले 4 वर्षों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Rate Not Changed From Last Four Year) में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। भारत सरकार और तेल PSUs ने अंतरराष्ट्रीय कीमतों में होने वाली भारी बढ़ोतरी से भारतीय नागरिकों को बचाने के लिए लगातार कदम उठाए हैं।
बयान में कहा गया, “भारत सरकार और तेल PSUs ने अंतरराष्ट्रीय कीमतों में भारी बढ़ोतरी से भारतीय नागरिकों को बचाने के लिए लगातार कदम उठाए हैं।”
किस शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव?
State-wise Petrol and Diesel Rates । राज्यवार पेट्रोल-डीजल रेट
राज्य 1 लीटर पेट्रोल का रेट 1 लीटर डीजल का रेट
अंडमान और निकोबार ₹82.46 ₹78.05
आंध्र प्रदेश ₹109.11 ₹96.22
अरुणाचल प्रदेश ₹92.66 ₹80.50
असम ₹100.04 ₹89.55
बिहार ₹105.71 ₹91.49
चंडीगढ़ ₹94.30 ₹82.45
छत्तीसगढ ₹100.14 ₹93.39
दादरा और नगर हवेली ₹92.57 ₹88.05
दमन और दीव ₹92.37 ₹87.87
दिल्ली ₹94.77 ₹87.67
गोवा ₹96.61 ₹88.37
गुजरात ₹94.70 ₹90.65
हरयाणा ₹94.30 ₹82.45
हिमाचल प्रदेश ₹95.06 ₹87.28
जम्मू और कश्मीर ₹100.70 ₹86.88
झारखंड ₹97.86 ₹92.62
कर्नाटक ₹102.96 ₹90.99
केरल ₹107.33 ₹96.28
मध्य प्रदेश ₹106.52 ₹91.89
महाराष्ट्र ₹103.54 ₹90.03
मणिपुर ₹99.21 ₹85.38
मेघालय ₹96.20 ₹87.64
मिजोरम ₹99.06 ₹87.92
नगालैंड ₹97.70 ₹88.83
ओडिशा ₹101.19 ₹92.69
पांडिचेरी ₹96.26 ₹86.47
पुदुचेरी ₹96.26 ₹86.47
पंजाब ₹94.30 ₹82.45
राजस्थान ₹104.72 ₹90.21
सिक्किम ₹103.35 ₹90.45
तमिलनाडु ₹100.84 ₹92.39
तेलंगाना ₹107.46 ₹95.70
त्रिपुरा ₹97.53 ₹86.55
उतार प्रदेश। ₹95.34 ₹88.50
उत्तराखंड ₹93.43 ₹88.34
पश्चिम बंगाल ₹105.45 ₹92.02





