अमेरिका में झील में सैर-सपाटा कर रहे थे लोग, अचानक आया तूफान और चार लोगों चली गई जान; बर्थडे पार्टी पर परसा मातम

0
412

Lake Tahoe Accident: कैलिफोर्निया की ताहो झील में एक नाव पलटने से चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार को अचानक आए भयंकर तूफान के कारण हुआ, जिसमें जोश पिक्ल्स, उनके माता-पिता और मामा शामिल थे। तूफान की तेज हवाओं और ऊंची लहरों ने नाव को डुबो दिया, जिससे यह हाल के सालों का सबसे भयानक हादसा बन गया।

सैन फ्रांसिस्को। अमेरिका के कैलिफोर्निया की खूबसूरत ताहो झील में एक दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। इस हादस में एक नाव के पलटने से 4 लोगों की जिंदगियां छिन गईं। यह हादसा शनिवार को उस वक्त हुआ, जब अचानक आए तूफान ने झील में अफरा-तफरी का माहौल बना दिया। यह हाल के सालों में झील पर हुआ सबसे भयानक हादसा है।

मरने वालों में सैन फ्रांसिस्को के 37 साल के जोश पिक्ल्स, उनके माता-पिता 73 साल के टेरी पिक्ल्स और 71 साल की पाउला बोजिनोविच, और उनके 72 साल के मामा पीटर बेज शामिल थे। परिवार के प्रवक्ता सैम सिंगर ने बताया कि यह नाव जोश पिक्ल्स की थी। उन्होंने इसे करीब एक साल पहले खरीदा था।

जन्मदिन की खुशी बनी मातम

जोश की पत्नी जॉर्डन शुगर-कार्ल्सगार्ड ने मंगलवार को कहा, “कोई शब्द नहीं जो उस दर्द और तकलीफ को बयां कर सके। हमें यह जानकर मन भारी हो रहा है कि उनकी जिंदगियां उस वक्त खत्म हो गईं, जब वे झील पर खुशी का वक्त बिता रहे थे। हमारी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं, जिन्होंने इस अनचाहे और जानलेवा तूफान में अपनी जान गंवाई और उन दो लोगों के साथ जो बच गए।”

जॉर्डन उस दिन घर पर थीं और अपनी सात महीने की बेटी की देखभाल कर रही थीं। जोश और जॉर्डन की शादी 2023 में हुई थी। दोनों सैन फ्रांसिस्को की टेक कंपनियों में काम करते थे। जोश डोरडैश में थे, जबकि जॉर्डन एयरबीएनबी में काम करती हैं। वे अपना वक्त बे एरिया और लेक ताहो के घरों में बिताते थे।

जोश की याद में कंपनी ने दिया भावुक मैसेज

डोरडैश के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर रवि इनुकोंडा ने जोश की मौत पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा, “जोश की मौत ने हमें तोड़ दिया है। वे अपनी टीम से बहुत प्यार करते थे और हर उस शख्स के लिए प्रेरणा थे, जिसे उनके साथ वक्त बिताने का मौका मिला। हमारी संवेदनाएं उनकी पत्नी, उनकी बेटी, उनके परिवार और सभी करीबियों के साथ हैं।”

हादसा उस वक्त हुआ, जब 27 फीट लंबी गोल्ड क्रिस-क्राफ्ट नाव डी.एल. ब्लिस स्टेट पार्क के पास थी। तूफान की वजह से ऊंची लहरें उठीं, जिसने नाव को पानी से भर दिया और इंजन बंद हो गया। परिवार के एक शख्स ने बताया, “लहरें इतनी बड़ी थीं कि पानी नाव में घुस गया, जिससे वह डूब गई।”

मौसम विभाग के मैथ्यू चिबा ने बताया कि तूफान की तीव्रता ने सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने कहा, “हमें बारिश की उम्मीद थी, लेकिन इतना भयंकर तूफान नहीं। हवाएं 35 मील प्रति घंटे से ज्यादा थीं और लहरें 8 फीट से ऊंची थीं।” मौसम सामान्य से काफी ठंडा था, जिसने हवा को और अस्थिर कर दिया।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here