Wednesday, May 21, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurआपदा में बचाव के उपायों पर प्रति लोगों को किया जागरूक

आपदा में बचाव के उपायों पर प्रति लोगों को किया जागरूक

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। तहसील तालबेहट के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं मर्दन सिंह इंटर कॉलेज में सर्पदंश सुरक्षा सप्ताह जागरूकता अभियान, रैली, पोस्टर, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। आपदा विशेषक आरती सिंह द्वारा आपदा संबंधित जानकारी दी गई, अग्निशमन अधिकारी द्वारा अग्निकांड से संबंधित डेमो देते हुए लोगों को जागरूक किया एवं गैस रिसाव आपदा से भी बचाव हेतु जानकारी दी गई। इसके उपरांत विकासखंड ब्लाक सभागार में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं किसान भाइयों को वज्रपात, सर्पदंश, डूबने से होने वाले जनहानि, पशुहानि और जनप्रतिनिधियों के द्वारा महिला सशक्तिकरण, लघु उद्योग, वलिनी प्रोजेक्ट से संबंधित जानकारी दी गई। महिलाओं को छोटे-छोटे उद्योग करके महिलाओं का सशक्ति एवं उत्साह वर्धन हेतु प्रेरित किया गया। आपदा संबंधित वीडियो चलाकर बच्चों, महिलाओं को जागरूक किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular