Monday, May 6, 2024
spot_img
HomeMarqueeलॉकडाउन का उल्लंघन कर मस्जिद पहुंचे लोग, नमाज के बाद पुलिस ने...

लॉकडाउन का उल्लंघन कर मस्जिद पहुंचे लोग, नमाज के बाद पुलिस ने की पिटाई

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण पूरे देश को लॉकडाउन किया गया है। इसके बावजूद कुछ लोग इसका उल्लंघन करने से बाज नही आ रहे हैं। घरों से लगातार बाहर निकल रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस भी कार्रवाई करने से परहेज नहीं कर रही है।

कर्नाटक के बेलगाम में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है। लॉकडाउन का उल्लंघन कर कई लोग मस्जिद में नमाज के लिए पहुंच गए। स्थानीय पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नमाज के बाद मस्जिद से निकलते समय डंडे से पिटाई की। आपको बता दे किं लॉकडाउन के दौरान मंदिर-मस्जिद में भी जाना प्रतिबंधित है।

स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि कोरोना से बचने का एकमात्र उपाय है सोशल डिस्टेंसिंग। इसलिए लोगों का घरों में रहना बेहद जरूरी है। इसके बावजूद कई लोग ऐसे भी हैं जो बंदी का उल्लंघन कर घरों से बाहर निकल रहे हैं।

ये भी पढ़ें- VIDEO: लॉकडाउन से परेशान महिला बोली- भूखे मरें, इससे अच्छा कि कोरोना से मर जाएं

राजस्थान के प्रतापगढ़ में पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले कुछ युवकों को सजा देते हुए मुर्गा बना दिया। राजस्थान के अलावा देश के अन्य राज्यों की पुलिस भी अपने-अपने तरीके से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। लोगों से लगातार घर में रहने की अपील भी कर रही है।

इससे पहले देश के राज्यों से पुलिस कार्रवाई की एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें उल्लंघन करने वालों के हाथों में एक पेस्टर थमा दिया गया था। उसपर लिखा था, ‘मैं समजा का दुश्मन हूं, मैं घर में नहीं रह सकता।’
साभार हिंदुस्तान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular