Thursday, May 9, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkarnagarपीओके के लोग भारत में विलय चाहते हैं:पाकिस्तान अपने कर्मों की सजा...

पीओके के लोग भारत में विलय चाहते हैं:पाकिस्तान अपने कर्मों की सजा भुगत रहा: योगी

सीएम योगी ने अंबेडकरनगर को दी 1212 करोड़ की सौगात, बोले- रामराज्य का सपना साकार कर रही भाजपा

अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा भाजपा रामराज्य का सपना साकार कर रही है। आतंकवाद, नक्शलवाद, मावोवाद और सीमा पर घुसपैठ खत्म करने में अभूतपूर्व सफलता मिली है। भाजपा सरकार के अनवरत नौ साल के कार्यकाल में समस्त सपने साकार हुए। धारा-370 हटाई गई, काशी की भव्यता मोहने लगी और विंध्यवासिनी मंदिर को संवारने का काम चल रहा है।
अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण पूर्ण होने वाला है। जनवरी 2024 में ही प्रभु श्रीराम अपने मंदिर में विराजमान होंगे। पड़ोसी जनपद होने के नाते इसका लाभ अंबेडकरनगर को खूब मिलेगा।यह जिला कारिडोर का हिस्सा बनेगा। यह सब भाजपा के सुशासन में संभव हुआ।
आज संपूर्ण दुनिया भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संकोटमोचन के रूप में निहार रही है। विश्व में कहीं संकट आने पर सभी भारत की तरफ आशा भरी नजर से देखते हैं। आज भारत के प्रति सबकी राय बदल चुकी है। जी-20 देशों का नेतृत्व भारत कर रहा है। ब्रिटेन को पछाड़ दुनिया में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।
उन्होंने कहा कि देश के 15-18 जिलों में फैला माओवाद और नक्सलवाद अब 3-4 जनपदों तक सीमित रह गया है। भारत की धरती से बहुत ही जल्द माओवाद और नक्सलवाद पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के नौ साल भारत के इतिहास के लिए बेमिसाल हैं।
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा, मोदी-योगी के नेतृत्व में देश विश्व गुरु बनने जा रहा है। आज जब दूसरे देश का मंत्री भारत की धरती पर आकर कहता है कि ईश्वर हम सबकी सुने और मोदी जैसा प्रधानमंत्री दुनिया के हर देश को मिले तो ये सुनकर गर्व से सीना चौड़ा हो जाता है।
नरेंद्र तोमर ने कहा,पीएम मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव ने देशभर में संपन्न कराया। उन्होंने कहा था कि ये महोत्सव अपने लक्ष्यों को पूरा करने का है। भविष्य के संकल्पों को निश्चित करने का है। पीएम मोदी ने कहा था कि आने वाले 2047 में जब भारत आजादी के 100 साल पूरे करेगा तो हम विश्व गुरु के पटल पर होना चाहिये, ये लक्ष्य लेकर हमें अमृत काल में काम करना है।
योगी आदित्यनाथ दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार जिले के दौरे पहुंचे। सीएम ने छात्राओं को टैबलेट और लैपटॉप देकर भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत एक नई यात्रा की ओर आगे बढ़ चुका है। आज दुनिया में जब भी कोई संकट आता है, तो पूरा विश्व आशा भरी निगाहों से भारत की तरफ देखता है। उन्होंने कहा कि 2014 के पहले तक यही भारत आतंकवाद, नक्सलवाद और माओवाद से ग्रसित था। आज कोई भी दुश्मन भारत की तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकता है।
सीएम ने कहा कि अब समय आ गया है नए भारत के निर्माण के लिए, जाति, मत और मजहब से ऊपर उठकर राष्ट्र प्रथम के लिए कार्य करें। पहले हम देश के बारे में सोचें। हमारा देश सुरक्षित रहेगा तो हम भी सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने कहा कि परिवारवाद, जातिवाद, तुष्टीकरण और भाई-भतीजावाद की राजनीति करते हैं वह देश का हित नहीं कर सकते हैं।
सीएम योगी ने कहा कि देश का हित करने के लिए जज्बा चाहिए। त्याग चाहिए। बलिदान की भावना चाहिए। राष्ट्र के प्रति संपूर्ण समर्पण का भाव होना चाहिए। विरासत के प्रति सम्मान का भाव होना चाहिए। डबल इंजन की सरकार में हर एक को सुरक्षा की गारंटी मिली है। शासन की योजनाएं बिना भेदभाव के सबको उपलब्ध कराई जा रही हैं। हम बिना तुष्टीकरण किए विकास की परियोजनाओं को आगे बढ़ा रहे हैं। हमारी सरकार में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा, हर भारतवासी के लिए गौरव की बात है कि 9 वर्षों में वैश्विक मंच पर, विकास के मुद्दे पर काम हुआ है। नई परियोजनाओं को ईमानदारी से किया गया है। जनपद वासियों को 1212 करोड़ की सौगात मिली है। आज भारत बदल चुका है। दुनिया की राय बदल चुकी है। भारत को दुनिया आशा भरी निगाहों से देखता है। ये गौरव की बात है। सीमावर्ती क्षेत्रों में कोई घुसपैठ नहीं करता। यदि कोई दुस्साहस करता है तो उसको मुंह तोड़ जवाब दिया जाता है।
जो पहले सपना हुआ करता था, आज वह हकीकत बन गया
सीएम ने छात्राओं को टैबलेट और लैपटॉप देकर सम्मानित किया। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विरासत का सम्मान हो रहा है।
सीएम ने छात्राओं को टैबलेट और लैपटॉप देकर सम्मानित किया। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विरासत का सम्मान हो रहा है।
सीएम ने कहा कि जो पहले सपना हुआ करता था, आज वह हकीकत बन गया है। उसी हकीकत को आगे बढ़ाने के लिए आज हम लोग यहां पर आए हैं। आज यहां कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इनमें सड़क, पंचायती राज, ग्राम सचिवालय के निर्माण, हर घर नल सहित कई परियोजनाएं शामिल हैं।
जनवरी 2024 में प्रभु श्री राम अपने मंदिर में विराजमान हो जाएंगे
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विरासत का सम्मान हो रहा है। इस कड़ी में काशी विश्वनाथ धाम बनकर तैयार हो गया है। उत्तराखंड में केदारनाथ धाम, मध्य प्रदेश में महाकाल लोक और अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। जनवरी 2024 में प्रभु श्री राम अपने मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। यह हर भारतवासी के लिए गौरव का क्षण होगा। अयोध्या के विकास का सबसे ज्यादा लाभ अंबेडकरनगर को मिलेगा। हमें प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के विकास के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना होगा। इसके लिए आवश्यक होगा हम गांव की इकाइयों को भी छुएं। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। कल इस अवसर पर दुनिया भारत की ऋषी परंपरा के प्रति अपना आभार व्यक्त करेगी आप सब भी अपने अमृत सरोवर, पंचायत भवन, ग्राम सचिवालय या किसी भी सार्वजनिक स्थल पर प्रात: योगाभ्यास करें और योग को आम जन तक पहुंचाने का कार्य करें। यह हम सबकी जिम्मेदारी बनती है।
विपक्षी पार्टियों को भी घेरा
मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किये। सीएम ने कहा ,” परिवारवाद की राजनीति भाई-भतीजा की राजनीति करने वाले देश की बात नहीं कर सकते। पहले की सरकारों में कानून का राज नहीं था। अब किसी बहन बेटी की इज्जत से खेलने का दु:साहस नहीं कर सकता। सबको सुरक्षा की गारंटी मिलेगी। सबका साथ सबका विकास होगा लेकिन तुष्टीकरण नहीं होगा। नए भारत के निर्माण के लिए लोगों को जाति धर्म से ऊपर उठना होगा। हमारा नौजवान तकनीकी रूप से शिक्षित हो सके इसके लिए टैबलेट दे रहे हैं। एक साल के अंदर शुद्ध जल सबके घर पहुंच जाएगा। इसके साथ ही सीएम ने मंच से अपील की कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गांव के लोग एक घंटा योग करें। लाभार्थियों को मुख्यमंत्री ने आयुष्मान कार्ड भी वितरित किये। कहा कि पहले की सरकारों में कानून का राज नहीं था। अब किसी बहन बेटी की इज्जत से खेलने का दु:साहस नहीं कर सकता। लाभार्थियों को मुख्यमंत्री ने आयुष्मान कार्ड भी वितरित किये। कहा कि पहले की सरकारों में कानून का राज नहीं था। अब किसी बहन बेटी की इज्जत से खेलने का दु:साहस नहीं कर सकता।
क्यों अंबेडकरनगर आए सीएम
दरअसल, भाजपा ने 2017 के विधानसभा चुनाव में अंबेडकरनगर से दो विधानसभा की सीटें जीती, लेकिन 2019 का लोकसभा चुनाव फिर हार गई। 2022 में भाजपा ने भले ही पूरे प्रदेश में जीत दर्ज की थी, लेकिन जिले की पांचों विधानसभा सीटें हार गई। नगर पंचायत के चुनाव में भाजपा ने जिले से केवल एक सीटी जीती। इसी को देखते हुए भाजपा ने जिले की लोकसभा सीट को रेड जोन में रखा है। लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले को अरबों की विकास का सौगात देकर भाजपा की पकड़ इस सीट पर मजबूत करना चाह रहे हैं।
अंबेडकरनगर को दी 1212 करोड़ की सौगात
मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को अंबेडकरनगर के हवाई पट्टी पर 1212 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकापर्ण करने पहुंचे थे। यहां लाभार्थियों को लाभांवित करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के नौ वर्ष की उपलब्धियों का हिसाब जनता के सामने रखा। उन्होंने बताया कि 48 करोड़ जनधन खाता खुला, 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन मिला रहा है। 12 करोड़ घरों में शौचालय बने, पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय और हर घर नल से शुद्ध पानी पहुंचाया जा रहा है।
कांग्रेस की लाचारी से मुक्त हुआ भारत
सीएम ने कहा आज भारत कांग्रेस की लाचारी से मुक्त हो चुका है। कांग्रेस शासन में कहा जाता था कि गरीबों को भेजे गए धन का 85 प्रतिशत दलाल खा जाते थे। आज मोदी सरकार में गरीबों के बैंक खाते में पूरा लाभ पहुंच रहा है। इस दौरान विपक्षी दलों पर तंज करते हुए सीएम ने कहा परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले देशहित में कुछ नहीं कर सकते, यह सबकुछ करने का जज्बा भाजपा सरकार में है। माफिया एवं गुंडे भयक्रांत और जनता, व्यापारी व महिलाएं निर्भीक हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular