Sunday, April 28, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhपरिवारवाद और जातिवाद की राजनीति पर अंकुश लगाने को जनता ने भाजपा...

परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति पर अंकुश लगाने को जनता ने भाजपा को चुना- त्रिवेंद्र सिंह

अवधनामा संवाददाता

सपा ने उत्तर प्रदेश को गुंडाराज में झोंकने का काम किया

आजमगढ़। वर्ष 2014 के पूर्व केंद्र की सरकार रिमोट से संचालित हो रही थी। वहीं उत्तर प्रदेश में जाति की राजनीति होती थी। अखिलेश यादव जैसे लोगों ने माफिया को माननीय बनाने का काम किया है। उक्त बातें उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहीं। वो गुरुवार को आजमगढ़ स्थित एक होटल में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के ऐतिहासिक एवं गौरवशाली नौ वर्ष होने के अवसर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। मुख्य अतिथि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं सांसद दिनेश लाल यादव ’निरहुआ’ रहे। मीडिया से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विपक्ष ने जमकर निशाना साधा।
उन्होंने केंद्र सरकार से लगायत प्रदेश सरकार की योजनाओं को गिनाया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके समय में चीन भारत पर कब्जा कर रहा था लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में चीन को पीछे हटना पड़ा। कश्मीर को लोग भारत से अलग देश मानते थे। केंद्र सरकार ने वहां धारा 370 हटाकर लोगों को वहां की नागरिकता देने का काम किया। वहीं बॉर्डर पर सड़कें बनाई जा रही हैं। आज भारत निर्यातक देश में शामिल है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की राजनीति संबंधित एक के जवाब में कहा कि अब यूपी बदल चुका है। अब उत्तर प्रदेश में परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति नहीं चलेगी। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जनता से अपील किया कि वो राष्ट्रवाद एवं देश के हित पर वोट करें। उन्होंने कहा कि जातिगत राजनीति ने गुंडा राज में प्रदेश को ढकेलने का काम किया है। जिन्होंने बम विस्फोट किया है, चाहे वह अयोध्या हो या अन्य प्रदेश उन्हें माफ करने का काम पूर्व की सरकारों ने किया है। बुधवार को बलिया में मीडिया से बात करते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को देश का सबसे बड़ा नौटंकीबाज नेता करार दिया था। केजरीवाल और अखिलेश यादव की मुलाकात पर तंज कसते हुए कहा कि अगर अखिलेश नौटंकी का गुण सीखना चाहते हैं तो इसमें हम सब क्या कर सकते हैं। पूर्व सीएम ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार और शिवसेना की नजदीकियों पर निशाना भी निशाला साधा। कहा कि बिहार और महाराष्ट्र में भाजपा अपने दम पर चुनाव लड़ चुकी है। बिहार में नीतीश कुमार हों या फिर महाराष्ट्र में शिवसेना-कांग्रेस का गठबंधन यह सभी एक्सपोज हो चुके हैं। विदेश दौरे पर राहुल गांधी की बयानबाजी पर कहा कि इससे भाजपा को फायदा ही होगा। कहा कि सपा ने उत्तर प्रदेश को गुंडाराज में झोंकने का काम किया। समाजवादी पार्टी के मुखौटे को यूपी की जनता अच्छी तरह से जानती है। प्रदेश की जनता ने उन्हें पहले भी नकारा है और आगे भी नकारेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular