शेयर बाजार में धड़ल्ले से पैसा लगा रहे लोग, 22 करोड़ से ज्यादा हो गए निवेशक खाते; ये राज्य निकला सबसे आगे

0
211

Ayodhya Ram Mandir | अयोध्या में भीषण गर्मी के कारण राम मंदिर में दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या में कमी आई है। पहले जहां प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु आते थे अब सप्ताहांत में ही अधिक संख्या दिखाई देती है। गर्मी बढ़ने से दर्शनार्थियों की संख्या में गिरावट आई है लेकिन राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पहले की तरह ही सख्त है।

अयोध्या। तेज धूप और बढ़ती गर्मी के कारण रामलला के धाम का दृश्य भी बदल रहा है। कुछ दिनों पूर्व तक जहां राम मंदिर का मुख्य दर्शन मार्ग श्रद्धालुओं से पटा रहता था, वहीं अब सुबह और शाम ही ऐसा दिख रहा है। दिन में धूप जैसे-जैसे चटख होती है, दर्शनार्थी घटते जाते हैं।

इन दिनों केवल सप्ताहांत पर ही एक लाख से अधिक दर्शनार्थी आ रहे हैं। सामान्य दिनों में इनकी संख्या 70 से 80 हजार के बीच ही रह रही है। प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत लगभग एक वर्ष तक प्रतिदिन डेढ़ लाख से दो लाख श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे थे।

महाकुंभ के दौरान दो लाख से ज्यादा रहती थी भक्तों की संख्या

किसी-किसी दिन ही दर्शनार्थियों की संख्या 80 से 90 हजार के बीच रहती थी। महाकुंभ के दौरान तो कोई भी ऐसा दिन नहीं गुजरा, जिस दिन तीन लाख से अधिक श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए न पहुंचे हों। किसी-किसी दिन तो दर्शनार्थियों की संख्या चार लाख से भी ज्यादा पहुंच गई थी। महाकुंभ खत्म होते ही दर्शनार्थियों की संख्या कम हो गई थी, लेकिन रामनवमी पर्व के कारण कुछ दिनों से भक्तों की संख्या बढ़ी थी।

गर्मी जैसे-जैसे बढ़ रही, भक्तों की संख्या घट रही

इधर के पांच दिनों में दर्शनार्थियों की संख्या देखें तो स्पष्ट है कि अब केवल सप्ताहांत में रविवार को ही डेढ़ से दो लाख भक्त आ रहे हैं। रामनवमी के दूसरे दिन सोमवार को जहां दो लाख 27 हजार 801 भक्तों ने दर्शन किया था तो वहीं आठ अप्रैल को 75 हजार 425, नौ अप्रैल को 80 हजार 960 और दस अप्रैल को 70 हजार 856 भक्त रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे।

एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने बताया कि गर्मी के कारण भक्तों की संख्या भले कम हो गई है, पर रामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा पहले जैसी ही सख्त है। अब स्कूल-कॉलेजों में गर्मी की छुट्टियों में दर्शनार्थी बढ़ेंगे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here