Friday, February 13, 2026
spot_img
HomeMarqueeकोठीभार थाना में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

कोठीभार थाना में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

सिसवा बाजार (महराजगंज)। आगामी होली और ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोठीभार थाना परिसर में पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी निचलौल बसंत सिंह ने की। इस अवसर पर एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता, थानाध्यक्ष कोठीभार धर्मेंद्र सिंह तथा नगरपालिका सिसवा के चौकी इंचार्ज दिव्य प्रकाश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में दोनों प्रमुख त्योहारों को भाईचारे और आपसी समन्वय के साथ मनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान सड़क पर तेज गति से बाइक चलाने, बिना हेलमेट वाहन चलाने तथा होली के अवसर पर तेज आवाज में डीजे बजाने पर सख्ती से रोक रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्राधिकारी ने ग्राम प्रधानों एवं प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने गांवों में बैठक कर आमजन को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनें, तेज रफ्तार से वाहन न चलाएं तथा डीजे की आवाज निर्धारित मानक के अनुरूप ही रखें। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश साझा न करने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की सलाह दी गई।

एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने कहा कि प्रशासन सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह सतर्क है और आमजन के सहयोग से ही बेहतर व्यवस्था संभव है। बैठक में बख्शीश अली, शिबू बनारसी, रामहर्ष दुबे, चंद्रशेखर सिंह उर्फ लल्ले सिंह, बेलाल अहमद, जितेंद्र सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular