HomeUttar PradeshBarabankiडीएम, एसपी की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक

डीएम, एसपी की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक

 

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने आगामी त्योहार व श्रावण मास के दृष्टिगत जनपदीय शांति समिति के सदस्यों के साथ गोष्ठी की।
जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह व पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स की उपस्थिति में द्वारा आज डीआरडीए सभागार में आगामी त्योहार व श्रावण मास के दृष्टिगत जनपद के सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ गोष्ठी की गयी। जिसमें जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्भ्रान्त व्यक्तियों से आगामी त्योहार बकरीद से सम्बन्धित विवाद के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी तथा निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। श्रावण मास के दृष्टिगत कावड़ यात्रा तथा त्योहार को सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे से मनाये जाने हेतु प्रेरित किया गया। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के भड़काऊ संदेश को फॉरवर्ड न करने की अपील की गई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, उपजिलाधिकारी नवाबगंज, क्षेत्राधकारी नगर व सम्भ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular