Sunday, December 14, 2025
spot_img
HomeMarqueeविधानसभा प्रभारी शोहरतगढ़ के नेतृत्व में पीडीए जन चौपाल कार्यक्रम

विधानसभा प्रभारी शोहरतगढ़ के नेतृत्व में पीडीए जन चौपाल कार्यक्रम

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमुनी में सपा जिला उपाध्यक्ष व विधानसभा प्रभारी शोहरतगढ़ डॉक्टर धीरेंद्र यादव के नेतृत्व में पीडीए जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पिछड़ा दलित और अल्पसंख्यक (मुस्लिम) समाज के लोगों से एकजुट होकर पीडीए विरोधी ताकतों को जड़ से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया गया।
  सपा जिला उपाध्यक्ष व विधानसभा प्रभारी शोहरतगढ़ डॉक्टर धीरेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा के सत्ता में रहने से संविधान, आरक्षण और पीडीए के लोगों के हक व अधिकार और मान- सम्मान को खतरा बना हुआ है। जिसे बचाने के लिए उन्होंने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में लड़ाई लड़कर 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आवाहन किया। अंत में उन्होंने क्षेत्र की जनता के सुख- दुख में डॉक्टर धीरेंद्र यादव सदा आप सब के साथ खड़ा होने का भरोसा भी दिया। कार्यक्रम के आयोजक सुजीत यादव रहे। इस दौरान डॉक्टर धीरेंद्र यादव,सुजीत यादव, राम मिलन भारती, कृष्णानंद, राम प्रकाश चौरसिया, राम प्रसाद पासवान,वशिष्ठ तिवारी, जगराम चौधरी, सुदामा यादव, सद्दाम खान, बजरंगी, भूलन, महेश, जाकिर, धर्मराज, सदाबृक्ष, सुरेंद्र आदि लोग मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular