Monday, March 23, 2026
spot_img
HomeEntertainmentDhurandhar 2 पर भारी पड़ गई पवन कल्याण की Ustaad Bhagat Singh,...

Dhurandhar 2 पर भारी पड़ गई पवन कल्याण की Ustaad Bhagat Singh, सिंगल लैंग्वेज में छाप डाला मोटा पैसा

Ustaad Bhagat Singh Collection: धुरंधर: द रिवेंज के सामने पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह ने धांसू कलेक्शन कर लिया है।

आदित्य धर निर्देशित धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) का क्लैश पहले यश स्टारर टॉक्सिक से होने वाला था, लेकिन फिर यह फिल्म रास्ते से हट गई और सेम डे पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह (Ustaad Bhagat Singh) को रिलीज किया गया।

एक तरफ धुरंधर 2 हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई, वहीं उस्ताद भगत सिंह को सिंगल लैंग्वेज में ही बड़े पर्दे पर उतारा गया। यह फिल्म ओरिजिनली तेलुगु भाषा में ही रिलीज हुई।

साउथ में चला पवन कल्याण का जादू

भले ही धुरंधर दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, लेकिन एक राज्य में रणवीर सिंह की फिल्म की जगह उस्ताद भगत सिंह का जादू चल रहा है। जी हां, तेलुगु भाषा में इस वक्त उस्ताद भगत सिंह, धुरंधर 2 से भी ज्यादा कमाई कर रही है।

उस्ताद भगत सिंह के आगे धुरंधर 2 पीछे

इस बात में कोई शक नहीं है कि धुरंधर 2 ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने चार दिन में 450 करोड़ के पार कलेक्शन कर लिया है, लेकिन ज्यादातर कमाई हिंदी भाषा में है। रविवार को ही ले जाएगी। इस फिल्म ने तेलुगु भाषा में सिर्फ 5.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

उस्ताद भगत सिंह की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

दूसरी ओर उस्ताद भगत सिंह सिर्फ तेलुगु भाषा में आई। पहले दिन के मुकाबले भले ही पवन कल्याण की फिल्म का कलेक्शन गिरा है, लेकिन रविवार को इसने धुरंधर 2 से ज्यादा कारोबार किया है। सैकनिल्क के मुताबिक, तेलुगु भाषा में रविवार को साउथ फिल्म की कमाई 8 करोड़ रुपये थी। चार दिनों में फिल्म का नेट कलेक्शन 60.80 करोड़ हो गया है।

  • पहला दिन- 34.75 करोड़
  • दूसरा दिन- 9 करोड़
  • तीसरा दिन- 9.5 करोड़
  • चौथा दिन- 8 करोड़

लाइफटाइम इंडियन नेट कलेक्शन- 60.80 करोड़

ग्रॉस कलेक्शन- 71.66 करोड़

वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन- 81.78 करोड़

फिल्म की कहानी और कास्ट

कहानी एसीपी उस्ताद सिंह की है जो एक भ्रष्ट नेता के खिलाफ जंग छेड़ देता है। फिल्म में पवन कल्याण, श्रीलीला, राशि खन्ना, आर पार्थिबन और केएस रविकुमार जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular