Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeसात बारह के लिए पटवारी ने ली 8लाख की रिश्वत

सात बारह के लिए पटवारी ने ली 8लाख की रिश्वत

ठाणे जिले में शाहपुर तहसील के किन्हावली गांव में पदस्थ पटवारी ज्ञानेश्वर देवीदास सिसोदे के निजी सहायक 62वर्षीय अशोक दत्ताराम बरकुटे को कल 17अक्टूबर की शाम शिकायतकर्ता से आठ लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए पालघर भ्रष्टाचार प्रतिबन्धक विभाग के दस्ते द्वारा गिरफ्तार किया गया है।जबकि मूल आरोपी पटवारी ज्ञानेश्वर देवीदास सिसोदे फरार है।दिलचस्प तथ्य यह है कि दी गई आठ लाख रुपए की रिश्वत में नियोजित तरीके से बच्चों के खेलने के नकली छह लाख रुपए छिपाकर दिए गए थे।

ठाणे भ्रष्टाचार प्रतिबन्धक विभाग की ओर से आज बताया गया है कि शाहपुर तहसील में किन्हावली गांव के शेनवे क्षेत्र में शिकायतकर्ता ने पांच एकड़ का भूखंड सर्वे नंबर 267/ बी क्रय किया था।इस पांच एकड़ जमीन को स्थानांतर कर सात बारह नियम के तहत क्रेता यानी शिकायतकर्ता के नाम पर अधिकृत रूप से पंजीकरण कराने के लिए पटवारी ज्ञानेश्वर देवीदास सिसोदे ने पांच लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular