Wednesday, March 18, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAligarhडीडीयू में मरीजों को निरंतर मिल रही एक्स-रे सुविधा

डीडीयू में मरीजों को निरंतर मिल रही एक्स-रे सुविधा

अलीगढ़। पडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एम.के. माथुर ने बताया है कि अस्पताल में स्थापित एक्स-रे का मरीजों को भरपूर लाभ मिल रहा है। एक्स रे सेवाएं पूर्ण रूप से सुचारु हैं और मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जा रही है।

उन्होंने अवगत कराया कि चिकित्सालय की ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 1500 से 2000 मरीजों को उपचार प्रदान किया जाता है। चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार आवश्यक मरीजों के एक्स-रे नियमित रूप से किए जा रहे हैं। अस्पताल के एक्स-रे कक्ष में कुल 05 एक्स-रे मशीनें स्थापित हैं, जिनमें से एक मशीन में पिछले दिनों तकनीकी खराबी आ गई थी, जबकि अन्य 04 डिजिटल एक्स-रे मशीनें पूरी तरह क्रियाशील हैं।

उपलब्ध मशीनों के माध्यम से लगातार जांच कार्य किया जा रहा है। अभिलेखों की रोशनी में डॉ माथुर ने बताया है कि सार्वजनिक अवकाश के बावजूद भी 13 मार्च को 65, 14 मार्च को 101, 16 मार्च को 105 और 17 मार्च को 117 मरीजों के एक्स-रे किए गए। चिकित्सकों द्वारा परामर्शित छाती के एक्स-रे भी प्राथमिकता से किए जा रहे हैं, जिससे गंभीर रोगों के मरीजों की जांच प्रभावित न हो।

सीएमएस डॉ. माथुर ने बताया कि टीबी मरीजों की जांच के लिए अस्पताल में सीबी-एनएएटी की समुचित व्यवस्था भी उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त ओपीडी, आईपीडी और इमरजेंसी में आने वाले सभी मरीजों को आवश्यकता अनुसार छाती के एक्स-रे की सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल प्रशासन मरीजों की सुविधाओं को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है। एक्स-रे सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित की जा रही हैं और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जा रही है।

अधोहस्ताक्षरी द्वारा स्वयं समय-समय पर चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी की जाती है, जिससे प्रत्येक मरीज को सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा प्राप्त हो सके। अस्पताल प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि तकनीकी रूप से प्रभावित मशीन को शीघ्र ठीक कराकर सभी सेवाएं पूर्ववत और अधिक सुदृढ़ रूप में संचालित की जाएंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular