Tuesday, May 13, 2025
spot_img
HomeMarqueeपंचायत चुनाव में निर्विरोध जीत पर जिलाध्यक्ष की पीठ थपथपायी

पंचायत चुनाव में निर्विरोध जीत पर जिलाध्यक्ष की पीठ थपथपायी

Patched the back of the District President on the unopposed victory in the Panchayat elections

अवधानाम संवाददाता 

भाजपा प्रदेष अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मिले डाॅ.महेन्द्र सिंह सैनी

सहारनपुर (Saharanpur)। भाजपा प्रदेष अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर मांगेराम के निर्विरोध निर्वाचित होने पर जिलाध्यक्ष डाॅ.महेन्द्र सिंह सैनी की पीठ थपथपाते हुए कहा कि 2022 के विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाये, जिससे कि पुनः प्रदेष में भाजपा की सरकार बन सकें।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत का परचम लहराने के पष्चात लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से भेंट करने पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ.महेन्द्र सिंह सैनी ने पटका पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत किया और पंचायत चुनाव में जीत पर उनको बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा ने पूरे प्रदेष में पंचायत चुनाव में जो प्रचंड जीत हासिल की है, वह ऐतिहासिक है। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जिला अध्यक्ष महेंद्र सैनी को भी बधाई दी और कहा कि उनकी कार्य कुशलता से भारतीय जनता पार्टी का सहारनपुर में पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष बना है। जो बधाई के पात्र है। इसी प्रकार अब 2022 के विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाये और इस बार पहले से अधिक सीटे हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित करें। उन्होंने आषा जताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर पुनः प्रदेष में भाजपा की सरकार बनेगी। इस दौरान डाॅ.महेन्द्र सिंह सैनी के साथ जिला प्रभारी सतपाल सिंह पाल, डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन चै.राजपाल सिंह, मेरठ एवं गाजियाबाद के चैयरमैन उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular