HomeMarqueeपार्टी के पदाधिकारी बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करे : लालजी...

पार्टी के पदाधिकारी बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करे : लालजी यादव

बांसी सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी बांसी विधानसभा क्षेत्र की मासिक बैठक बृहस्पतिवार को नगर कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक व सपा जिला अध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करे। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता गांव गांव व घर घर जाकर पार्टी की नीतियों व रीतियों को बताए और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोगों को अवगत कराए। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मोनू दूबे ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार जनविरोधी है यह सिर्फ समाज को बांटकर सत्ता पर काबिज रहना चाहती है। हमें इनके मंसूबे में कामयाब नहीं होने देना है। नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने कहा कि भाजपा की सरकार देश में नफरत फैलाने का काम कर रही। हालत यह है कि देश का गरीब, मजदूर, किसान, नौजवान सहित समाज का हर वर्ग परेशान है । पूर्व नपा अध्यक्ष मो इदरीश पटवारी ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी एकजुट होकर पार्टी व संगठन को मजबूत करने का काम करे। बैठक को कृष्ण कुमार त्रिपाठी, राजेश पासवान आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष कपिलदेव, सभासद शाकिर अली, अरुण गुप्ता, रिजवान अहमद सब्बू, महताब आलम, राधेश्याम जायसवाल आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular