Tuesday, May 7, 2024
spot_img
HomeMarqueeपरशुराम सेवा समिति ने कथा व्यास सहित एक दर्जन लोगों को सम्मानित...

परशुराम सेवा समिति ने कथा व्यास सहित एक दर्जन लोगों को सम्मानित किया

अवधनामा संवाददाता

इटावा,(इकदिल)। एकाक्षरानन्द आश्रम बिरारी में चल रहे श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ समारोह में परशुराम सेवा समिति उ.प्र.ने कथा व्यास सहित एक दर्जन लोगों को सम्मानित किया। परशुराम सेवा समिति उ.प्र.के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील सम्राट,प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश मिश्रा बॉबी,संरक्षक हरिप्रकाश चौधरी, सदस्य शरद शुक्ला,जिलाध्यक्ष रोहित चौधरी,महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष गीतिका तिवारी आदि पदाधिकारियों ने आचार्य  ब्रजेंद्र कौशिक  महाराज,आश्रम समिति के मंत्री मेहर चंद्र चौधरी,आचार्य पवन महाराज जी,पूरन लाल,अमित शर्मा, श्याम दीवाना,गौरव शर्मा,संजय शर्मा, झांकी वाले भारद्वाज जी,परीक्षित ओमप्रकाश दीक्षित,गीता दीक्षित आदि का स्मृति चिन्ह देकर व पगड़ी,माला एवं अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।इस मौके पर आचार्य जी ने कहा कि परशुराम सेवा समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह सराहनीय कार्य है।परशुराम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट ने समिति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि परशुराम सेवा समिति द्वारा वरिष्ठ नागरिक सम्मान,मेधावी सम्मान,सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं सहित कई सामाजिक व धार्मिक आयोजन आदि कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किये जाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular