Thursday, January 22, 2026
spot_img
HomeMarqueeपरिवार के साथ दिल्ली की रामलीला में विभिन्न पात्रों के अभिनय कर...

परिवार के साथ दिल्ली की रामलीला में विभिन्न पात्रों के अभिनय कर रहे हैं मुरादाबाद के विपिन भटनागर

रामलीला में 30 वर्षों से अभिनय कर रहे विपिन इस बार नारद, विश्वामित्र, परशुराम, मंथरा, अंगद आदि पात्रों के किरदार निभा रहे हैं

मुरादाबाद के सिविल लाइंस स्थित एमडीए रामगंगा विहार निवासी विपिन भटनागर इस वर्ष भी परिवार के साथ दिल्ली में स्टार सिटी मॉल स्थित चिल्ला गांव रामलीला ग्राउंड में श्री रामलीला एवं दशहरा मेला महोत्सव 2024 के तहत मुरादाबाद के सियाराम कला मंच द्वारा हो रहे रामलीला मंचन में विभिन्न पात्रों के अभिनय कर रहे हैं।

विपिन भटनागर ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि वह पिछले 30 वर्षों से मुरादाबाद शैली की रामलीला के मंचों पर अभिनय कर रहे हैं। वह मुरादाबाद के अलावा दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान आदि में आयोजित रामलीलाओं में अभिनय करके आए हैं। उन्होंने यह कलाकारी सुप्रसिद्ध राम सिंह कला मंच मुरादाबाद के निर्देशक योगेंद्र सिंह एडवोकेट से सीखी है। विपिन ने आगे बताया कि इस वर्ष वह सियाराम कला मंच मुरादाबाद के निर्देशक विनोद कुमार के साथ दिल्ली में स्टार सिटी मॉल स्थित चिल्ला गांव रामलीला ग्राउंड में अपनी पत्नी विदुषी भटनागर, पुत्री स्नेहा भटनागर और पुत्र देव भटनागर भी रामलीला में विभिन्न पात्रों का अभिनय कर रहे हैं।

विपिन भटनागर ने बताया कि रामलीला में वह नारद, विश्वामित्र, परशुराम, मंथरा, अंगद आदि पात्रों के अभिनय कर रहे हैं। उनकी पत्नी विदुषी भटनागर केकई और शबरी, पुत्री स्नेहा भटनागर मां गौरी और सरस्वती मां, पुत्र देव भटनागर छोटा हनुमान और अग्नि देव का किरदार निभा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular