महिला दिवस पर आया परिणीति चोपड़ा की फ़िल्म का दमदार ट्रेलर शेरनी है तू…

0
94

Parineeti Chopra's strong trailer of the film Sherni Hai Tu ...

नई दिल्ली। (New Delhi) चैम्पियन बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल (Saina Nehwal ) की बायोपिक साइना (Saina) का ट्रेलर रिलीज़ करने के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day ) से बेहतर मौक़ा और क्या हो सकता है। साइना (Saina) की कहानी में हार, जीत, हौसला और जज़्बा सब कुछ है, जिसका संदेश देने के लिए महिला दिवस मनाया जाता है। फ़िल्म में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra ) साइना (Saina) के रोल में हैं। अमोल गुप्ते (Amol Gupte ) निर्देशित फ़िल्म 26 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है।

परिणीति (Parineeti ) ने ट्रेलर सोशल मीडिया में शेयर करके लिखा- साइना। (Saina) इस महिला दिवस पर मैं आपके बीच साइना (Saina) को लेकर गर्व महसूस कर रही हूं। 26 मार्च को सिनेमाघरों में। बता दें, साइना (Saina) में साइना नेहवाल (Saina Nehwal ) के कोच पी गोपीचंद (Gopichand ) का किरदार मानव कौल निभा रहे हैं। शुभ्रज्योति बराट (Shubharajyoti barat ) और मेघना मलिक (Meghna Malik ) साइना (Saina) के माता-पिता के किरदारों में हैं। ट्रेलर की शुरुआत नन्ही साइना (Saina) के बैडमिंटन एकेडमी में दाख़िले से होती है। मां की नसीहत रास्ता चुनना नहीं, बनाना है, साइना (Saina) के लिए कामयाबी का सूत्रवाक्य बन जाता है।

थिएटर्स में इस साल परिणीति की यह दूसरी रिलीज़ फ़िल्म होगी। इससे पहले परिणीति यशराज बैनर (Parineeti Yash Raj Banner ) की फ़िल्म संदीप (Sandeep) और पिंकी (Pinky) फ़रार में नज़र आएंगी, जो 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है, जिसमें वो अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor ) के साथ नज़र आएंगी।

साल 2021 की शुरुआत परिणीति के लिए अच्छी रही है। साइना (Saina) को मिलाकर पहली तिमाही में ही उनकी 3 फ़िल्में हो जाएंगी। इस साल उनकी पहली फ़िल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन है, जो 26 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है। परिणीति 2019 में आख़िरी बार पर्दे पर दिखी थीं। अक्षय कुमार (Akshay Kumar ) की फ़िल्म केसरी (Kesri) में उन्होंने स्पेशल एपीयरेंस किया था, जबकि सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra ) के साथ जबरिया जोड़ी में नज़र आयी थीं।बता दें, साइना Saina) में पहले श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor ) लीड रोल निभाने वाली थीं, मगर कुछ वक़्त तक ट्रेनिंग करने के बाद श्रद्धा (Shraddha _ने फ़िल्म से हाथ खींच लिए।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here