Monday, February 16, 2026
spot_img
HomeItawaमाता-पिता हमारे जीवन के प्रथम गुरु होते हैं- कैलाश यादव

माता-पिता हमारे जीवन के प्रथम गुरु होते हैं- कैलाश यादव

इटावा। पान कुँवर इंटरनेशनल स्कूल में माता पिता पूजन दिवस अत्यंत श्रद्धा, गरिमा एवं सांस्कृतिक वातावरण के साथ मनाया गया।विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपने माता-पिता का विधिवत तिलक कर,पुष्प अर्पित कर एवं चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे परिसर में भारतीय संस्कृति एवं पारिवारिक मूल्यों की सुंदर झलक देखने को मिली।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में माता-पिता के प्रति सम्मान,कृतज्ञता और संस्कारों का विकास करना था।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जीवन में अनुशासन,सदाचार एवं आदर्श मूल्यों का पालन करने का संकल्प लिया। कई अभिभावक भावुक हो उठे और उन्होंने विद्यालय के इस प्रयास की सराहना की।विद्यालय के प्रबंधक डॉ कैलाश चंद्र यादव ने अपने वक्तव्य में कहा कि माता-पिता हमारे जीवन के प्रथम गुरु होते हैं।उनके आशीर्वाद से ही जीवन में सफलता और सद्गुणों का विकास संभव है।

हमारा प्रयास है कि बच्चे आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों से भी जुड़े रहें।प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार तोमर ने अपने संबोधन में कहा, विद्यालय केवल शैक्षणिक ज्ञान का केंद्र नहीं है,बल्कि संस्कारों की पाठशाला भी है।माता पिता पूजन दिवस जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों और मूल्यों का बोध कराते हैं।हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थी अपने माता-पिता का सम्मान कर एक अनुशासित और संस्कारित जीवन जीने का संकल्प ले रहे हैं।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों का संवर्धन किया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular