Sunday, April 28, 2024
spot_img
HomeMarqueeनिरीक्षण में पैरासीटामाल एवं आयरन सीरप नहीं मिला लगाई फटकार

निरीक्षण में पैरासीटामाल एवं आयरन सीरप नहीं मिला लगाई फटकार

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/ब्यूरो। बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अश्वनी कुमार द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया जिसमें कई कर्मचारी मिले अनुपस्थित।
सीएमओ डॉक्टर अश्वनी कुमार ने बताया कि
सोनभद्र अधोहस्ताक्षरी द्वारा वीएसएबएनडी सत्रों का निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम प्रातः 10:37 बजे बिठगांव प्रा०
विद्यालय, ब्लाक ककराही का निरीक्षण किया गया। सत्र में ए०एन०एम० रीता सिंह, प्रातः 9:00 से सत्र में लाग-इन कर चुकी थीं। आशा
कार्यकत्री रंजीता देवी उपस्थित थी, आगंनबाड़ी कार्यकत्री प्रशिक्षण हेतु गयी थी। कुल 14 बच्चों एवं 06 गर्भवतियों का टीकाकरण ड्यू था। मेरे
निरीक्षण अवधि तक कोई टीकाकरण नहीं हुआ था। सत्र स्थल पर पैरासीटामाल एवं आयरन सीरप नहीं पाया गया। जिसके लिए एएनएम को कड़ी चेतावनी दी गयी और भविष्य के लिए सचेत किया गया। इसके पश्चात् प्रातः 11:00 बजे, प्राथमिक विद्यालय पाली, में चल रहे सत्र का निरीक्षण किया गया। वहां ए०एन०एम० अंजलीश चतुर्वेदी, उपस्थित थी। आशा कार्यकत्री शीला पटेल अनुपस्थित पायी गयी। आंगनबाड़ी कार्यकत्री जनाकी देवी प्रशिक्षण में गयी थी। यहां के सत्र में भी पैरासीटामाल एवं आयरन सीरप नहीं पाया गयी। जिसके लिए सम्बंधित ए०एन०एम० को कड़ी चेतावनी दी गयी और भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो. इसके लिए सचेत किया गया। ड्यू लिस्ट में 07 बच्चे एवं 03 गर्भवती महिलाओं के संख्या दर्ज थी परन्तु तब तक कोई लाभार्थी
टीकारण के लिए नहीं पहुंचा था।
तत्पश्चात् 11:20 बजे वीएसएचएनडी सत्र जो कि प्रा० विद्यालय सहिजन खुर्द में आयोजित था, का निरीक्षण किया गया। वहां ए०एन०एम०
श्रेया कुमारी, टीकाकरण का कार्य कर रहीं थी। कुल 27 बच्चे एवं 05 गर्भवतियों की ड्यू लिस्ट मौजूद थी जिनके से 04 बच्चों एवं 05 गर्भवती
महिलाओं का टीकारण हो चुका था। सत्र पर समस्त लाजिस्टक जैसे बी०पी० मशीन, वेइंग मशीन आदि उपलब्ध थे और निर्धारित औषधियां मी उपलब्ध थीं। आशा विद्या लाभार्थियों को लाने के लिए क्षेत्र में गयी थी। छाया सिंह, सी०एच०ओ० द्वारा वहां सीकिल सेल एनीमिया के स्कीनिंग का कार्य किया जा रहा था। यह 07 बच्चों की स्क्रीनिंग कर चुकी थी और सभी निगेटिव पाये गये। अंत में, 11:40 बजे आंगनबाड़ी केन्द्र, चुर्क रेलवेरोड, में चल रहे सत्र का अवलोकन किया गया। सत्र में ए०एन०एम० गीता, आशा कार्यकत्री
सुशीला एवं आगंनबाड़ी कार्यकत्री सुनीता देवी मौजूद थीं। समस्त लाजिस्टक एवं दवायें उपलब्ध थीं। 15 बच्चों एवं 07 गर्भवतियों का टीकाकरण ड्यू था जिसमें से 03 बच्चों को टीका लग चुका था। किसी गर्भवती को टीका अभी तक नहीं लगा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular