HomeNationalबेंगलुरु से अहमदाबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की अफवाह से...

बेंगलुरु से अहमदाबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की अफवाह से हड़कंप, करीब 5 घंटे की देरी से हुई रवाना

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में बम की धमकी मिली, जिससे हड़कंप मच गया।

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कल रात उस समय हड़कंप मच गया, जब अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में बम होने की धमकी भरी एक पर्ची मिली। हालांकि, जांच के बाद यह धमकी पूरी तरह अफवाह साबित हुई।

जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की यह फ्लाइट कल रात 8:00 बजे बेंगलुरु से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरने वाली थी। लेकिन टेक-ऑफ से ठीक पहले विमान के अंदर बम की खबर वाला नोट मिलने से हड़कंप मच गया।

सुरक्षा एजेंसियों ने खंगाला पूरा विमान

धमकी भरा नोट मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत एक्शन में आ गईं। तय नियमों (SOP) के तहत विमान को तुरंत सुरक्षित जगह पर ले जाया गया। इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सुरक्षाकर्मियों और बम निरोधक दस्ते ने पूरे विमान, यात्रियों और उनके सामान की सघन तलाशी ली।

जांच में कुछ नहीं मिला, 5 घंटे बाद उड़ान हुई रवाना

मिली जानकारी के अनुसार गहन तलाशी के बाद जब विमान में कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली, तब जाकर सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली। यह धमकी पूरी तरह फर्जी पाई गई। सभी सुरक्षा जांच और मंजूरी मिलने के बाद, विमान ने आखिरकार देर रात 1:21 बजे अहमदाबाद के लिए उड़ान भरी। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि विमान के अंदर यह फर्जी नोट किसने और क्यों रखा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular