Tuesday, March 4, 2025
spot_img
HomeMarqueeभाजपा कार्यालय पर मनायी गयी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

भाजपा कार्यालय पर मनायी गयी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

अवधनामा संवाददाता

पंडित जी के पद चिन्हों पर चलकर, भाजपा बन चुकी है विश्व की सबसे शक्तिशाली पार्टी – रामजियावन मौर्या

एक सशक्त राष्ट्र के रूप में भारत को स्थापित करने के लिए पंडित जी के योगदान निरंतर करते रहेंगे प्रेरित- कन्हैया पासवान

सिद्धार्थनगर। मुख्यालय स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी।जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान के नेतृत्व में भाजपा जिला प्रभारी रामजियावन मौर्या की उपस्थिति में पंडित जी के चित्र पर भाजपा पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओ द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया।

भाजपा जिला प्रभारी ने कहा हमारे लिए गर्व की बात है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी जैसे महान नेता हमारी पार्टी के नेता रहे हैं, जो पूरे विश्व में कृतिमान स्थापित किए आज हमारी पार्टी पंडित जी के पद चिन्हों पर ही चल रही है, जिससे आज भाजपा विश्व की सबसे शक्तिशाली पार्टी बन चुकी है।
जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा एक सशक्त राष्ट्र के रूप में भारत को बेहतर बनाने के लिए उनके योगदान निरंतर प्रेरित करते रहेंगे। एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को आज प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर ‘अंत्योदय दिवस’ के रूप में मना रहा है।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर, वरिष्ठ नेता राजेंद्र पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष दीपक मौर्या, घनश्याम मिश्रा, तेजू विश्वकर्मा, जिला महामंत्री विपिन सिंह, जिला मंत्री फेतबहादुर सिंह, पूर्व जिला महामंत्री दिलीप चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष अर्चिष्मान मिश्र, मीडिया प्रभारी निशांत पांडेय, मंडल अध्यक्ष महेंद्र लोधी, रमेश मणि त्रिपाठी, राजेश दुबे जी, जिला संयोजक पिछड़ा मोर्चा फूल चंद जयसवाल, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विकास पाण्डेय वत्स, आईटी सेल निखिल सिंह, कार्यलय मंत्री आशीष शुक्ला, प्रभात तिवारी, संपूर्णा नंद पांडेय एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular