Thursday, April 30, 2026
spot_img
HomeInternationalमिडिल ईस्ट संकट से पाकिस्तान की हालत टाइट: गुब्बारे में कुकिंग गैस...

मिडिल ईस्ट संकट से पाकिस्तान की हालत टाइट: गुब्बारे में कुकिंग गैस भरकर बना रहे खाना, रसोई में सजा रहे जिंदा बम

पाकिस्तान में गैस की किल्लत और कम दबाव के कारण लोग खाना पकाने के लिए प्लास्टिक के गुब्बारों में गैस जमा कर रहे हैं। कराची के ओरंगी टाउन जैसे इलाकों में यह तरीका अपनाया जा रहा है, जिससे उनकी रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है।

पाकिस्तान में लोग खाना पकाने के लिए गुब्बारों में गैस जमा कर रहे हैं। यह बात भले आपको सुनने में अजीब लग रही हो पर बिलकुल सच है।

कराची के कुछ हिस्सों में रहने वाले लोगों ने गैस को प्लास्टिक के गुब्बारों में जमा करना शुरू कर दिया है, क्योंकि लंबे समय तक चलने वाली गैस कटौती और कम प्रेशर के कारण उनकी रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

कराची के ओरंगी टाउन में स्थिति गंभीर

यह तरीका खास तौर पर कराची के ओरंगी टाउन इलाके में सामने आया है, जिसमें मोमिनाबाद भी शामिल है। यहां के निवासियों का कहना है कि गैस की अनियमित सप्लाई के कारण उनके पास कोई और चारा नहीं बचा है।

एआरआई न्यूज के मुताबिक, खास तौर पर डिजाइन किए गए प्लास्टिक के गुब्बारों को गैस सप्लाई के छोटे-छोटे अंतराल के दौरान भरा जाता है और बाद में इनका इस्तेमाल घर में खाना पकाने के लिए किया जाता है।

पाकिस्तान में गैस की भारी किल्लत

निवासियों ने बताया कि ये गुब्बारे स्थानीय बाजारों में लगभग 1,000 से 1,500 रुपये में उपलब्ध हैं। इन्हें तब भरा जाता है जब कुछ समय के लिए गैस की सप्लाई बहाल होती है।

एक बार भर जाने के बाद इन गुब्बारों को गैस लाइन से अलग कर दिया जाता है और फिर पूरे दिन खाना पकाने की जरूरतों को पूरा करने के लिए इन्हें एक कामचलाऊ स्टोरेज सिस्टम के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular