HomeMarqueeकिसानों का धान पूरी निष्पक्षता एवं ईमानदारी से क्रय किया जाये:- मण्डलायुक्त

किसानों का धान पूरी निष्पक्षता एवं ईमानदारी से क्रय किया जाये:- मण्डलायुक्त

अवधनामा संवाददाता

क्रय केन्द्रों पर किसानों को सभी सुविधायें उपलब्ध करायें:- डा0 रोशन जैकब

हरदोई– आज मण्डलायुक्त डा0 रोशन जैकब ने शाहाबाद गल्ला मंडी में सरकारी धान खरीद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने केन्द्र प्रभारियों से धान खरीद, बोरा एवं अन्य वरदाना के बारे में जानकारी ली तथा निर्देश दिये कि धान केन्द्र क्रय पर आने वाले किसानों का धान पूरी निष्पक्षता एवं ईमानदारी से क्रय किया जाये और किसानों को सभी सुविधायें उपलब्ध करायें।
उन्होने कहा कि किसानों का धान नियमानुसार नमी की जांच करें और उनका समय पर भुगतान भी करायें और 60 कुन्तल तक धान लाने वाले किसानों का धान प्राथमिकता पर क्रय किया जाये। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार तथा खाद्य एवं विपणन अधिकारी उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular