HomeGeneralमामूली कहासुनी पर दो युवकों ने कूड़ा उठाने वाले लड़के की कर...

मामूली कहासुनी पर दो युवकों ने कूड़ा उठाने वाले लड़के की कर दी हत्या

रेलवे स्टेशन के नजदीक अग्रसेन चौक पर गुरुवार रात शराब के ठेके पर शराब पी रहे दो युवकों ने कूड़ा उठाने वाले एक अज्ञात युवक की मामूली बात पर चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस अज्ञात के शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

शुक्रवार को यमुनानगर शहर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि गुरुवार की रात 9 बजे के करीब रेलवे स्टेशन के अग्रसेन चौक के नजदीक अंग्रेजी शराब के ठेके से दो अज्ञात युवकों ने शराब खरीदी और वहां खड़ी फ्रूट चाट की रेहड़ी पर बैठकर पी। उनमें से एक युवक ने रेहड़ी के पास पानी के कैम्पर से हाथ धोने पर वहां पर पहले से बैठे कूड़ा उठाने वाले लडके ने हाथ धोने से मना किया। इसको लेकर उनकी बहस हो गई और शराब पीने वाले युवकों ने चाकू से उस लड़के पर वार कर दिया और मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने डायल 112 में फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्हाेंने बतायाकि मृतक लड़के की पहचान नहीं हो सकी है। उसका शव शवगृह में रखवा दिया गया। फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। फिलहाल पुलिस की कई टीमें मामले की जांच कर रही है। जल्द ही हत्या आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular