इटावा। विकसित उ0प्र0@2047 अभियान के अंतर्गत प्रबुद्धजनों के लिए अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में किया गया।कार्यक्रम में पी0सी0 श्रीवास्तव(आई0ए0एस0,से0नि0),मदन वर्मा(मुख्य विकास अधिकारी,से0 नि0),डॉ0डी गनेश्वर राव(प्रोफेसर,से0 नि0),विस्टर जोशी(कृषि वैज्ञानिक, कार्यरत),आशीष अस्थाना(मुख्य अभियन्ता,से0 नि0)मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन कुश चतुर्वेदी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में 2047 में देश कैसे विकसित होगा इस पर संवाद किया गया।मुख्य अतिथि पी0सी0श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि शासन को सीधा बात पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।उपस्थित सभी लोगों द्वारा अपना एक सुझाव लिखित रूप में अवश्य दिया जाए जिसे शासन तक पहुंचाया जा सके।क्यू0आर0कोड के माध्यम से भी अपना सुझाव दे सकते है।प्रदेश को सबसे विकसित प्रदेश बनाया जाए।बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण किया जाना चाहिए।
किसी भी प्रकार का प्रदूषण,डी0जे0प्रदूषण आदि पर नियंत्रण किया जाए।नशा करके गाड़ी चलाने वालों पर नियंत्रण किया जाए जिससे सड़क दुर्घटना कम हो सके। हमारा प्रयास यह होना चाहिए कि हम इस प्रकार का बीजारोपण करे कि 2047 में हमारा भारत विकसित हो।ब्लॉक प्रमुख राकेश द्वारा बताया गया कि सी0एच0सी0पर डॉक्टरों की टीम बढ़ाई जाए,चकरनगर ब्लॉक में बाढ़ से प्रभावित जगहों पर ज्यादा बीमारियां फैल रही है।
ग्राम प्रधान उमेश तिवारी द्वारा बताया गया कि स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाए एवं सभी का आयुष्मान कार्ड बनवाया जाए।खाद की बहुत समस्या उत्पन्न होती है,जिससे किसानों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।ग्रामीण बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों को पानी से गुजरकर दूर विद्यालय जाना पड़ता है,जिसके लिए नजदीक विद्यालयों की व्यवस्था की जाए।
महिलाओं को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए,ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर उन्हें जागरूक किया जाए।एन0जी0ओ0 से ज्योति राव द्वारा बताया गया कि एन0जी0ओ0को कानून की पूर्ण जानकारी होनी चाहिए जिससे वह अपने हक के लिए लड़ सके,इसके लिए इन0जी0ओ0 को प्रशिक्षण दिया जाए।
शशिलता एन0आर0एल0एम0 महेवा ब्लॉक द्वारा बताया गया कि समूह की महिलाओं को सभी विभागों की योजनाओं से जोड़ा जाए एवं सम्मान दिया जाए।श्रमिक द्वारा बताया गया कि लेबर एक्ट में संशोधन की जरूरत है, वेतन को बढ़ाया जाए एवं सरकार तक हमारी बात पहुंचाई जाए।लेबर कोर्ट में बहुत फाइल पेंडिंग है वहां पर एक बाबू की तैनाती की जाए।कुशल मजदूर की कमाई कम से कम 25000 रखी जाए।
पत्रकार सुभाष चन्द्र त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि 2047 तक भारत विकसित हो एवं आबादी के ऊपर संकट है,सरकार द्वारा सुविधा लाई जाए,जिससे आबादी पर नियंत्रण किया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल,मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम,अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह,जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रमेश चंद्र,जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार,स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, ग्राम प्रधान एवं ब्लॉक प्रमुख सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।





