Wednesday, May 14, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaभ्रष्टाचार व महिला उत्पीड़न सहित अवैध खनन को लेकर संगठन मजबूती के...

भ्रष्टाचार व महिला उत्पीड़न सहित अवैध खनन को लेकर संगठन मजबूती के साथ करें विरोध 

 

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी राजनीतिक दल एक बैठक अयोध्या धाम स्थित प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई।  बैठक में बस्ती व बहराइच  जनपद में संगठन के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार तिवारी ने बस्ती व बहराइच जनपद के जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिले में भ्रष्टाचार व महिला उत्पीड़न सहित अवैध खनन को लेकर संगठन मजबूती के साथ विरोध करें। यदि जिले के अधिकारी संगठन की बातों पर गौर नहीं करते तो उन्हें सूचना दें जिससे की वे उस जिले में प्रदेश व्यापी बैठक करते हुए इन समस्याओं का तत्काल निराकरण कराएं। प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी ने पत्रकारों को बताया कि जिस प्रकार से आज बस्ती व बहराइच जनपद की बैठक प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई है, तथा संगठन के कार्यों की समीक्षा हुई है उसी प्रकार की प्रत्येक सप्ताह प्रदेश के अन्य जनपदों की भी समीक्षा बैठक की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर प्रदेश के किसी भी  जिले में संगठन का जिलाध्यक्ष अगर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज करता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष को सूचित करने के साथ-साथ उसे पद मुक्त भी कर दिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी ने प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वे संगठन के प्रति व क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करें। इस मौके पर बस्ती जनपद की समीक्षा बैठक में जिला अध्यक्ष सर्वेश सिंह बहराइच जनपद के जिला अध्यक्ष राम किशोर के अलावा संगठन के अन्य लोग मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular