Tuesday, March 18, 2025
spot_img
HomeMarqueeऑपरेशन व्हाइट पाउडर: पांच नशा तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन व्हाइट पाउडर: पांच नशा तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर। एसएसपी के निर्देश पर जनपदभर में ऑपरेशन व्हाइट पाउडर अभियान तेज गति से चलाया जा रहा है। पुलिस मुस्तैदी के चलते नशा तस्करों के विरूद्ध ठोस कार्रवाई कर करोड़ों रूपये की स्मैक भी बरामद की गई है। रविवार को भी जनपद की चार थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से क्रमशः 1055 ग्राम चरस, लाखों रूपये की नगदी, एक आल्टो कार, एक मोबाइल, 10 किलो डोडा पोस्त चूरा, 120 ग्राम चरस व 260 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से नशा तस्करों में हड़कम्प मचा हुआ है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.विपिन ताडा के निर्देश पर जनपदभर में ऑपरेशन व्हाइट पाउडर अभियान चलाया रहा है। जिसके क्रम में थाना बिहारीगढ़ पुलिस द्वारा ऑपरेशन व्हाइट पाउडर अभियान के अन्तर्गत अभियुक्त राम अवतार पुत्र हरपाल सिंह निवासी ग्राम जीवाना थाना रमाला जनपद बागपत को 1055 ग्राम अवैध चरस, 2,23,100 रूपये, एक आल्टो कार व एक मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया गया। थाना सरसावा पुलिस अभियुक्त अनुज पुत्र हरबीर सिह निवासी शुक्रताल थाना नकुड़ जनपद सहारनपुर व फैयाज पुत्र अनवरूद्दीन निवासी अम्बाला हाईवे पार्किग के पास कस्बा व थाना सरसावा जनपद सहारनपुर को 10 किग्रा डोडा पोस्त चूरा सहित गिरफ्तार किया गया। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने ऑपरेशन व्हाइट पाउडर अभियान के अन्तर्गत अभियुक्त आमिर पुत्र अनवर निवासी रसूलपुर थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से 260 ग्राम नाजायज चरस बरामद की गई। इसके अलावा थाना देवबंद पुलिस ने ऑपरेशन व्हाइट पाउडर अभियान के अन्तर्गत अभियुक्त किरणपाल पुत्र इलमचन्द निवासी ग्राम बीबीपुर थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 120 ग्राम चरस की बरामद हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular