Tuesday, May 5, 2026
spot_img
HomeSliderOperation Sindoor: 'जय हिंद की सेना...', पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक पर भारतीय...

Operation Sindoor: ‘जय हिंद की सेना…’, पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक पर भारतीय क्रिकेटर्स का रिएक्शन VIRAL

Indian Cricketers on Operation Sindoor पहलगाम के बैसरन में हुए नरसंहार का भारत ने मंगलवार की आधी रात को बदला ले लिया। इस बदले की खुशी पूरा देश आधी रात को जागकर मनाने लगा। 15 दिन से बदला लेने का इंतजार कर रहे आतंकी हमले में मारे गए लोगों के स्वजन समेत देशवासियों के कलेजों को आखिरकार ठंडक मिल गई।

पहलगाम के बैसरन में हुए नरसंहार का भारत ने मंगलवार की आधी रात को बदला ले लिया। इस बदले की खुशी पूरा देश आधी रात को जागकर मनाने लगा। 15 दिन से बदला लेने का इंतजार कर रहे आतंकी हमले में मारे गए लोगों के स्वजन समेत देशवासियों के कलेजों को आखिरकार ठंडक मिल गई।

देश के कई हिस्सों की तरह जम्मू में भी लोग पल-पल अपडेट लेते रहे। लोग अपनी घरों की छतों पर भी आ गए। ये एयर स्ट्राइक के जरिए भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

हमले के लिए जिम्मेदार समूहों से जुड़े आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाकर यह ऑपरेशन सटीकता के साथ किया गया। भारत सरकार ने पुष्टि की है कि सभी नौ ठिकानों पर सफलतापूर्वक हमला किया गया, जिससे पाकिस्तान में कोई भी नागरिक या सैन्य ढांचा प्रभावित नहीं हुआ। अब भारत के एयरस्ट्राइक को लेकर भारतीय क्रिकेटर्स के रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहे हैं।

भारतीय क्रिकेटर्स का भारतीय सेना को सलाम

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा और प्रज्ञान ओझा ने देश के प्रति उनकी सेवा के लिए भारतीय सेना को सलाम किया। चोपड़ा और ओझा के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने भी अपने इंस्टाग्राम पर भारतीय सेना द्वारा जारी ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की फोटो शेयर की।

आकाश चोपड़ा ने अपने एक्स पर लिखा कि एक साथ हम खड़े है.. जय हिंद। वहीं, प्रज्ञान ओझा ने एक्स पर लिखा कि जय हिंद, जय हिंद की सेना। इस दौरान उन्होंने भी ऑपरेशन सिंदूर की फोटो शेयर की। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, “धर्मो रक्षति रक्षित, जय हिंद की सेना”।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular