केवल परिश्रम ही कार्य सिद्धि कर सकता है- शिवप्रसाद यादव

0
135

अवधनामा संवाददाता

इटावा। शुक्रवार को ज्ञान स्थली आवासीय विद्यालय कर्वा खेड़ा में ज्ञान स्थली ग्रुप के चेयरमेन शिव प्रसाद यादव ने प्रातःवन्दना स्थल पर आकर बच्चों को जीवन के महामंत्र देते हुए कहा कि केवल परिश्रम ही कार्य सिद्धि कर सकता है। मन में सोचते रहने से कार्य सिद्धि नहीं होते है।उन्होंने संस्कृत के श्लोकों तथा हिन्दी की कहावतों का उदाहरण देते हुए विद्यार्थी जीवन के मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए आगे बढ़ने तथा उनका यह ओजपूर्ण एवं शिक्षाप्रद व्याख्यान ने बच्चों को मंत्र मुग्ध कर दिया।बाद में डॉ० मुकुल कुमार सिन्हा,जयमाला त्रिपाठी तथा प्रशासन की ओर से सुश्री शिखा पाल के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित राज्यशैक्षिक उपलब्धि सर्वेक्षण(एस०ई०ए०टी०)की परीक्षा शान्तिपूर्ण एवं सौहार्द वातावरण में सम्पन्न हुई।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here