HomeMarqueeमत्स्य विभाग की राज्य सेक्टर योजनाओं हेतु 8 से 28 जून तक...

मत्स्य विभाग की राज्य सेक्टर योजनाओं हेतु 8 से 28 जून तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना सहित विभिन्न योजनाओं में लाभ पाने का अवसर

सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. जितेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं हेतु जनपद कानपुर नगर के पात्र लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल पर दिनांक 08 जून 2026 से 28 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि आवेदन विभागीय वेबसाइट www.fisheries.up.gov.in के माध्यम से किए जाएंगे। मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना तथा सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम स्थापना योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए प्रत्येक योजना हेतु अलग-अलग आवेदन करना अनिवार्य होगा।

सहायक निदेशक मत्स्य ने बताया कि योजनाओं से संबंधित विस्तृत विवरण, पात्रता, इकाई लागत, अनुदान की दर, आवश्यक अभिलेखों की सूची एवं आवेदन प्रक्रिया विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है। पूर्व वर्षों में निरस्त अथवा प्रतीक्षारत आवेदक भी निर्धारित अवधि में पुनः आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि योजनाओं में भविष्य में किसी प्रकार का संशोधन होने की स्थिति में संशोधित प्रावधान ही प्रभावी होंगे।

योजनाओं के संबंध में अधिक जानकारी किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य, कानपुर नगर अथवा विभाग के अन्य संबंधित कार्यालयों से प्राप्त की जा सकती है। तकनीकी अथवा अन्य सहायता के लिए विभागीय हेल्पलाइन नंबर 0522-2740270 पर संपर्क किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular