Thursday, May 2, 2024
spot_img
HomeMarquee50 रुपए किलो तक पहुंचा प्याज़ का दाम, 80 रुपए होने की...

50 रुपए किलो तक पहुंचा प्याज़ का दाम, 80 रुपए होने की संभावना!

मंडी में आवक कम होने से बाजार में अच्छे प्याज के दाम 50 रुपए किलो तक पहुंच गए हैं। जबकि खराब क्वालिटी की प्याज भी 30 रुपए प्रति किलो तक ग्राहकों को मिल रही है।

भास्कर डॉट कॉम के अनुसार, बाजार में प्याज के दाम बढ़ने का कारण किसानों के पास प्याज का स्टाक खत्म होना है। दीवाली तक यही स्थिति रहेगी। अगर नया प्याज बाजार में नहीं आया तो दाम 60 से 80 रुपए किलो तक भी पहुंच सकते हैं।

शहर सहित पूरे प्रदेश में इन दिनों प्याज के दाम तेजी से बढ़े हैं। पिछले एक महीने में प्याज के दाम 30-40 रुपए किलो तक बढ़े हैं। एक महीने पहले 10 रुपए किलो बिकने वाला प्याज बाजार में 40 से 50 रुपए किलो तक बिक रहा है। यह वही प्याज है जिसे व्यापारियों ने समर्थन मूल्य पर 8 रुपए किलो के भाव से खरीदा था।

तेज बारिश में स्टाक में रखे प्याज के खराब होने से बाजार में आवक कम हुई और यह स्थिति निर्मित हुई है। बारिश होने के कारण वहां से प्याज की आवक कम होने से उन्हें ही महंगी प्याज खरीदना पड़ रही है।

जो प्याज आ रही है, उसकी क्वालिटी भी ठीक नहीं है। इस कारण प्याज 40 से 50 रुपए किलो तक बिक रही है। ऐसी स्थिति में ग्राहक भी कम मात्रा में प्याज खरीद रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular