Tuesday, March 24, 2026
spot_img
HomeMarqueeसड़क दुर्घटना में महिला की मौत ,मचा कोहराम

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत ,मचा कोहराम

जिले में अकबरपुर प्रखंड के बरेव गांव के पास सोमवार को सड़क दुघर्टना में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान नालंदा जिले के गिरियक थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी 45 वर्षीय संफुला देवी के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, संफुला देवी अपने बेटे अरुण कुमार के साथ बकसौती गांव स्थित अपनी बेटी के घर जा रही थी। बरेव गांव के पास बाइक रोककर अरुण कुमार अपने पोते को सड़क किनारे ले गया। इसी दौरान संफुला देवी बाइक के पास खड़ी थीं। तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात गाड़ी ने बाइक और संफुला देवी को टक्कर मार दी।

हादसे में संफुला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के परिवार को यह सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। आए दिन राष्ट्रीय उच्च पथ पर सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। जिसे रोकथाम के उपाय नहीं किये जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular