Wednesday, May 14, 2025
spot_img
HomeMarqueeगार्बेज फ्री सिटी की दिशा में एक कदम ओर

गार्बेज फ्री सिटी की दिशा में एक कदम ओर

 

अवधनामा संवाददाता

पांच नये वाहन वार्डाे में कचरा एकत्रिकरण के लिए भेजे गए

सहारनपुर। सहारनपुर को गार्बेज सिटी बनाने के लिए नगर निगम ने आज एक कदम ओर बढ़ा दिया। वार्डों से कचरा एकत्रीकरण करने वाले पांच वाहनों को वार्डाे में कचरा एकत्रिकरण करने की टीम को सौंप दिया गया। जल्दी ही 35 वाहन और सौंपे जायेंगे। इन वाहनों को आज नगरायुक्त ज्ञानेंद्रसिंह ने निगम परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
नगर निगम सहारनपुर को गार्बेज फ्री सिटी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। मंगलवार को पांच छोटे वाहनों (छोटे हाथी) को वार्डाे से कचरा एकत्रिकरण के लिए निगम के स्वाथ्य विभाग को सौंप दिया गया। नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने नारियल फोड़कर इन वाहनों का उद्घाटन और हरी झंडी दिखाकर वाहनों को वार्डाे में रवाना किया। उन्होंने कहा कि ऐसे 40 वाहनों को मंगाया गया है। पांच वाहन आज आ गए है शेष आगामी 15 दिन के भीतर नगर निगम को मिल जायेेंगे। इसके अलावा दस बडे़ टिपर भी मंगाये गए हैं। नगरायुक्त ज्ञानेंद्रसिंह ने बताया कि इन वाहनों के आने के बाद सहारनपुर को गार्बेज फ्री सिटी बनाने में मदद मिलेगी।
नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ.कुनाल जैन ने बताया कि 40 छोटे हाथी आने पर प्रत्येक वार्ड से कूड़ा-कचरा सीधे इन गाड़ियों में कलेक्ट कर डंपिंग ग्राउंड पहुंचाया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वार्ड में एक-एक छोटा वाहन लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान पार्षद मान सिंह जैन, निगम के पशु चिकित्साधिकारी डॉ.संदीप जैन, मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल सिंह व सफाई निरीक्षक अमित तोमर आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular