HomeNationalझारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का एस्कॉर्ट वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की...

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का एस्कॉर्ट वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, पांच घायल

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का एस्कॉर्ट वाहन ( संख्या जेएच 22A/1084) दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। बताया जाता है कि सरायकेला-खरसावां जिले के जिलिंगगोड़ा में मंगलवार देर रात करीब दाे बजे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को ड्रॉप करने के बाद एस्कॉर्ट वाहन लौट रहा थी। इसी दौरान सरायकेला-कांड्रा मुख्यमार्ग पर मुड़िया के पास अज्ञात वाहन से टकरा गया। एस्कॉर्ट वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही ग्रामीण वहां पहुंचे।

प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद अधिकारी और पुलिस की टीम वहां पहुंची। दुर्घटना में घायल सभी लोगों को सदर अस्पताल ले जाया गया। शव को भी सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों को प्राथमिक चिकित्सा दी गई। दुर्घटना में मृत चालक का नाम विनय बानसिंह (45) है। वह पश्चिमी सिंहभूम जिला के खूंटपानी प्रखंड के भोया गांव का रहने वाला था।

जबकि वाहन सवार पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सभी जवानों को इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए सभी को जमशेदपुर रेफर कर दिया गया। घायल पुलिसकर्मियों की पहचान दयाल महतो (47), मनोज भगत (40), हरीश लागुरी (25), सिलास विल्सन और सावन हेंब्रम (38) के रूप में हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular