Wednesday, March 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeमां के नाम लगाए जाएंगे वन रेंजों में एक-एक पौधे : डीएफओ

मां के नाम लगाए जाएंगे वन रेंजों में एक-एक पौधे : डीएफओ

एक से सांत जुलाई तक चलने वाले वन महोत्सव के दौरान पौधरोपण पर जोर

प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद राज मिश्र ने पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ संकल्प के साथ ही लोगों से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से विभागों को लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है।

मीरजापुर और कैमूर वन्य जीव प्रभाग में कुल 44 लाख 90 हजार 600 पौधे लगाने का लक्ष्य है। उन्होंने सभी एसडीओ से अपने-अपने क्षेत्र में आयोजित वन महोत्सव में पौधरोपण संगोष्ठी के साथ ही लोगों से एक पेड़ मां के नाम लगवाने पर जोर दिया। ये पौधे मां के प्रति सम्मान दर्शाएंगे। उन्होंने एक से सात जुलाई तक चलने वाले वन महोत्सव के दौरान ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण पर जोर दिया।

वन रेंजों में रक्षा बंधन वाटिका तैयार करने के निर्देश

डीएफओ ने रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए सभी रेंजरों को अपने-अपने क्षेत्रों में रक्षा बंधन वाटिका तैयार कराने के लिए गड्ढे खोदने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर्व पर क्षेत्र के भाई और बहनों को आमंत्रित कर उनसे पौधरोपण कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular