आयोजित हुआ एक दिवसीय विधिक साक्षरता शिविर

0
105

अवधनामा संवाददाता

लखीमपुर खीरी(Lakhimpur Kheri)–  जिला पंचायत सभागार में राष्ट्रीय महिला आयोग व उप्र राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य  अंजू प्रजापति ने किया  कार्यक्रम का सफल संचालन जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम व शिक्षिका नमिता श्रीवास्तव ने किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य  अंजू प्रजापति ने इस विधिक जागरूकता शिविर की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता के संबंध में ना केवल जानकारी दी बल्कि इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार विभिन्न महिला परके योजनाओं से महिलाओं को स्वावलंबी, आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने का हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मिशन शक्ति मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना समेत अन्य महिला परक योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखीमपुर खीरी की सचिव कर्णिका अवध ने घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निषेध अधिनियम 2013 भारत में महिलाओं के संपत्ति एवं भरण पोषण के अधिकार, दहेज उत्पीड़न, कन्या भ्रूण हत्या, मानव तस्करी व यौन शोषण पर कानूनी जानकारी दी महिला कल्याण विभाग द्वारा आमंत्रित विषय विशेषज्ञ आली संस्था से अधिवक्ता अंचल व नगीना अली ने महिलाओं के हितों को संरक्षित करने अधिनियम व कानूनों की बारीकियां बताई। उन्होंने महिला हितार्थ कानूनों को रेखांकित करते हुए बताया कि पीड़ित महिलाए इन कानूनों की मदद से अपने हितों को किस प्रकार संरक्षित कर सकती है जिला महिला चिकित्सालय की वरिष्ठ परामर्शदाता पुष्प लता ने महिलाओं को हेल्थ सेक्टर की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं हेतु चलाए जा रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की चेयरमैन श्रीमती पुष्पा सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। महिला थाना की उपनिरीक्षक मधु ठाकुर, वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक रश्मि चतुर्वेदी ने महिलाओं से संबंधित अधिनियम आज की जानकारी दी। इस शिविर में शासकीय विभागों से जुड़ी 100 महिलाएं मौजूद रही

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here