Monday, April 13, 2026
spot_img
HomeMarqueeजनपद में एक करोड़ छः लाख पौधे वर्षाकाल के जुलाई माह में...

जनपद में एक करोड़ छः लाख पौधे वर्षाकाल के जुलाई माह में किये जायेगें रोपित

 

अवधनामा संवाददाता

वृक्षारोपण अभियान से जुड़े सभी विभाग आवश्यक तैयारियाॅ निर्धारित समय के अन्तर्गत करें पूर्ण-जिलाधिकारी
सोनभद्र/ब्यूरो जिलाधिकारी  चन्द्र विजय सिंह ने आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कक्ष में वृक्षारोपण अभियान के तहत वर्षाकाल में होने वाले वृक्षारोपण की तैयारियों के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पर्यावरण व पानी के लिए पौधे लगाना जरूरी है, पेड़ से आक्सीजन और आक्सीजन से जिन्दगी है, पेड़ आक्सीजन के साथ ही पर्यावरण को संतुलित करने मेें काफी मदद करते हैं, अपनी राष्ट्रीय व मानवीय जिम्मेदारियों को निभाते हुए पौध रोपित कराकर पुनीत कार्य में सहयोगी बनें और शासन द्वारा जुलाई माह में लक्षित एक करोड़ 6 लाख पौधे रोपित करके सोनभद्र जिले का मान बढ़ायें। जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष वृक्षारोपण दिवस  जुलाई, 2022 को सफल बनाने के निमित्त गढ्ढों की खोदाई, गोबर खाद व अन्य कीटनाशक दवाओं आदि के सम्बन्ध में अधिकारियों को दायित्वबोध कराते हुए आवश्यक प्रबन्ध करने के निर्देश दियें। उन्होंने कहा कि सोनभद्र जिले के लिए शासन द्वारा कुल एक करोड़ 6 लाख पौध रोपित किये जाने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने आवंटित पौध रोपण स्थल पर जाकर पौध रोपण करने वाले स्थलों का जायजा/भ्रमण कर लें। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण अभियान में पर्यावरण वन विभाग व अन्य सरकारी विभागों के साथ ही जन सहभागिता से लक्ष्य को पूरा करायें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी  अमित पाल शर्मा, डी0एफ0ओ0  संजीव कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी नमांमि गंगे  आशुतोष दूबे, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)  सहदेव मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर  प्रमोद कुमार तिवारी, डी0पी0आर0ओ0  विशाल सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी  विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular