Monday, March 23, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabanki14 किलो अवैध पोस्ता छिलका समेत एक गिरफ्तार

14 किलो अवैध पोस्ता छिलका समेत एक गिरफ्तार

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। थाना असन्द्रा पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से 14 किलो अवैध पोस्ता छिलका बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज थाना असन्द्रा पुलिस टीम द्वारा मैनुअल एन्टेलीजेन्स के आधार पर अभियुक्त आकाश कुमार पुत्र रामगोपाल निवासी जुगनियाडीह थाना जैदपुर को श्यामनगर मोड़ सिद्धौर से 14 किलो 500 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना असन्द्रा पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम में एसआई छट्टू चौधरी, आरक्षी आशीष तिवारी, अभिषेक सिंह, थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया थाना असन्द्रा शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular