Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeबाईसवार देवर भाभी को ट्रक ने मारी टक्कर भाभी की मौत। 

बाईसवार देवर भाभी को ट्रक ने मारी टक्कर भाभी की मौत। 

 

अवधनामा संवाददाता

भरुआ सुमेरपुर । कस्बे में शुक्रवार सुबह एक ट्रक ने बाइक सवार देवर और भाभी को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक के नीचे कुचलने से भाभी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेलमेट लगाए होने से देवर बाल-बाल बचा।
हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर कस्बे में शुक्रवार सुबह ट्रक से कुचलकर बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका देवर गंभीर रूप से घायल हो गया।  मिली जानकारी के अनुसार, जनपद महोबा के चरखारी थानाक्षेत्र के नटर्रा गांव निवासी देवर अपनी भाभी का कानपुर से इलाज कराकर बाइक से वापस गांव जा रहा था। तभी सुबह करीब 8 बजे कस्बे के पशु बाजार के निकट हाईवे में पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हेलमेट लगाए होने से देवर को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं।
वहीं, भाग रहे ट्रक को मौजूद लोगों ने पकड़कर फैक्ट्री एरिया पुलिस चौकी में खड़ा कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेजा है। बता दें कि नटर्रा गांव निवासी दद्दू कुशवाहा अपनी 35 वर्षीय भाभी सुनीता, पत्नी गया प्रसाद कुशवाहा का कानपुर से इलाज कराकर बाइक से वापस गांव जा रहा था। तभी सुबह करीब 8 बजे हाईवे पर पशु बाजार के निकट कानपुर से कबरई की ओर जा रहे ट्रक ने पीछे टक्कर मार दी।
इससे बाइक में सवार महिला अनियंत्रित होकर सड़क की तरफ गिर गई, जिसे ट्रक रौंदता हुआ निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस भिजवा दिया। वहीं, भाग रहे ट्रक को पशु बाजार के आसपास मौजूद लोगों ने पकड़कर फैक्ट्री एरिया पुलिस चौकी को सौंप दिया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular