Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeप्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशियों ने झोंकी अपनी ताकत ।

प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशियों ने झोंकी अपनी ताकत ।

अवधनामा संवाददाता

चोपन/सोनभद्र  मंगलवार को नगर निकाय चुनाव में प्रचार का आज आखिरी दिन है जिसको लेकर चेयरमैन पद के प्रत्याशियों ने ताबड़तोड़ नुक्कड़ सभा कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की इसी क्रम में चोपन के प्रीत नगर में एनडीए प्रत्याशी उस्मान अली के समर्थन में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय जनता का अपार समर्थन देखने को मिला। नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि भाजपा,अपना दल एस व निषाद पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी को नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर जिताने की अपील किये। कहा कि भाजपा, अपना दल और निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी उस्मान अली को जिताएं। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत चोपन का निश्चित तौर पर पिछले दस वर्षों में विकास हुआ। यहाँ की जनता खुद अपने अध्यक्ष से मिलने मे सहज महसूस करती है। वहीं प्रीतनगर निवासियों की सबसे बड़ी समस्या जो रेलवे से जुड़ी हुई है जिसको लेकर उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर रेलवे यहां के निवासियों को बेदखल नहीं कर सकती चाहे कुछ भी हो जाए केंद्र सरकार से लेकर प्रदेश सरकार तक आप सभी के साथ खड़ा है वहीं एनडीए प्रत्याशी उस्मान अली ने अपने संबोधन में कहा कि प्रीतनगर की लड़ाई हम पूरी ईमानदारी से लड़ रहे हैं और आगे भी लड़ने का काम करेंगे नगर के कोने कोने तक विकास की गंगा बहाने के लिए सदैव तत्पर हैं और आगे भी रहेंगे। बस आप सभी से यही अपील है कि 11तारीख को भोजन से भरी थाली व सभासद प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह कमल के फूल पर पर इतना मत दीजिए कि विपक्षियों की जमानत जब्त हो जाए । इस मौके पर रामसुंदर निषाद, संजीव तिवारी, सत्यप्रकाश तिवारी, एडवोकेट अमीत सिंह,सभाषद प्रत्याशी विट्टू सिंह, पिंटू मिश्रा, दिनेश जैन, दिनेश गर्ग, अशोक सिंघल , राकेश उपाध्याय, रामनरेश चौधरी सहित भारी संख्या में जनता जनार्दन मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular