Thursday, May 2, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurजिलाधिकारी की पहल पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने देखे पर्यटन स्थल

जिलाधिकारी की पहल पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने देखे पर्यटन स्थल

अवधानामा संवाददाता

पर्यटन मित्र फिरोज इकबाल ने साझा की पर्यटन स्थलों की जानकारी

ललितपुर। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की पहल पर जनपद के स्कूली छात्र-छात्राओं को पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी प्रदान करने, पर्यटन की महत्ता, लोक कलाओं, सांस्कृतिक व ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी प्रदान करने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में सर्वप्रथम राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज की छात्राओं को भ्रमण कराने की कार्ययोजना बनाई गयी, जिसके तहत अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अंकुर श्रीवास्तव ने स्कूली छात्राओं से पर्यटन स्थलों के बारे में संवाद किया और धरोहरों के संरक्षण हेतु जागरूक किया। उन्होंने जी.जी.आई.सी. की 50 प्रतिशत छात्राओं एवं अध्यापिकाओं सहित पुरातात्विक धरोहरों से परिपूर्ण विश्वविख्यात देवगढ़ के भ्रमण हेतु बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पर्यटक अधिकारी हेमलता ने छात्राओं को जनपद के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी देते हुये देवगढ़ स्थित अमूल्य धरोहरों के बारे में विस्तृत रूप से बताया। पर्यटन मित्र फिरोज इकबाल ने छात्राओं को जनपद के पर्यटन स्थलों से सम्बन्धित जानकारी का ब्रोशर वितरित करते हुये धरोहरों के संरक्षण का संकल्प दिलाया। देवगढ़ भ्रमण में बच्चों ने देवगढ का दशावतार मंदिर जैन मंदिर समूह सहित राजघाटी, नाहरघाटी, सिद्धगुफा, वराह मंदिर, बुद्धगुफा आदि धरोहरों का अवलोकन किया एवं उनके महत्व को समझा। बच्चों को ए.एस.आई. के गाईड एवं मलखान सिंह द्वारा धरोहरों की पुरातात्विक जानकारियों से अवगत कराया। इस दौरान जीजीआईसी की प्रधानचार्या पूनम मालिक, प्रवक्ता ऋतु गुप्ता के अलावा विद्यालय की शिक्षिकाएं ओर स्टाफ भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular