HomeMarqueeमहाराणा प्रताप जयंती पर श्रद्धा का भाव, राहगीरों को पिलाया शरबत

महाराणा प्रताप जयंती पर श्रद्धा का भाव, राहगीरों को पिलाया शरबत

फतेहपुर। अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती शनिवार को जिले में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। आईटीआई रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा पूजा-अर्चना और आरती की। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम को याद किया। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने कहा कि महाराणा प्रताप पूरे हिंदू समाज के स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने जीवनभर अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया और मुगल सत्ता के सामने कभी झुकने का कार्य नहीं किया। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं और जनप्रतिनिधियों को महाराणा प्रताप के संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। गोष्ठी के बाद पटेल नगर चौराहे पर राहगीरों को शरबत वितरित कर सेवा भाव का संदेश दिया गया। इस दौरान “भारत माता की जय” और “जय हिंद” के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में प्रयागराज मंडल उपाध्यक्ष रामगोपाल शुक्ला, जिलाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, जिला प्रभारी गजेंद्र मौर्य, स्वामी राम आसरे आर्य, श्रवण कुमार, करण सिंह पटेल, डॉ. प्रमोद पाण्डेय, मूलचंद गुप्ता, आचार्य धनंजय पांडेय, मुकेश चौरसिया, राज शर्मा, स्वामी गणेशानंद महाराज, महिला जिलाध्यक्ष संगीता गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular