Tuesday, April 7, 2026
spot_img
HomeItawaसंविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने ली संविधान के मूल्यों की शपथ

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने ली संविधान के मूल्यों की शपथ

इटावा। संविधान दिवस पर बुधवार को कचहरी में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी,महामंत्री नितिन तिवारी,कोषाध्यक्ष प्रभाकर त्रिपाठी सहित पदाधिकारीयों एवं सैकड़ो अधिवक्ताओं ने कचहरी में स्थित अंबेडकर पार्क में पहुंचकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके द्वारा संविधान के बने हुए मूल्य पर चर्चा करते हुए डीबीए अध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि संविधान सिर्फ एक कानूनी दस्तावेज़ नहीं है,ये समाज में समता और न्याय की स्थापना करने का एक साधन है।

भारतीय संविधान भारत के लोकतंत्र की आत्मा है और संविधान दिवस पर संविधान के निर्माता परम पूज्य बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी को स्मरण करने का दिन है,जिन्होंने गहन अध्ययन और मेहनत कर इस महान संविधान का तोहफ़ा हम सब भारतीयों को दिया।हम संकल्प लें कि हम अपने संविधान के मूल्यों की हमेशा रक्षा करेंगे। क्यूंकि संविधान हमारे लिए एक पुस्तक मात्र नहीं बल्कि हमारी शान है।भारतीय नागरिकों को न्याय,सत्य,स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व प्रदान करने वाले हमारे सर्वोच्च विधान भारतीय संविधान के अंगीकृत होने के दिन संविधान दिवस की शुभकामाएं दीं।इसके बाद सभी अधिवक्ताओं ने एक साथ संविधान के मूल्यों की शपथ ली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular